‘कृष्णावतारम’ देखकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, पूरे यूपी में फिल्म को किया टैक्स फ्री

Krishnavataram Tax Free: भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट-1: हृदयम’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखकर इसकी सराहना की. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Krishnavataram Tax Free: भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म Krishnavataram Part 1: Hridayam इन दिनों दर्शकों के बीच खास चर्चा में बनी हुई है. 7 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फिल्म को पूरे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है.

CM योगी ने फिल्म देखकर जताई खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कई मंत्रियों के साथ फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी, प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेश की सराहना की. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह कलाकारों को सम्मानित करते नजर आए.

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. इसी सोच के तहत ‘कृष्णावतारम पार्ट-1: हृदयम’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है.

संस्कृति जयना के किरदार की हो रही चर्चा

फिल्म में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती संस्कृति जैना ने भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा का किरदार निभाया है. उनके अभिनय को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन हार्दिक गुर्जर ने किया है.

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट और निवाशियनी कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

‘कृष्णावतारम पार्ट-1: हृदयम’ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया था. दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 1.38 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.77 करोड़ और चौथे दिन 4.19 करोड़ रुपये की कमाई की.

चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >