CID को लेकर ट्रोल होने पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये तनाव खत्म नहीं होगा

CID: सोनी टीवी का कल्ट शो ‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन से ACP प्रद्युम्न यानी शिवाजी सातम का ट्रैक खत्म हो गया है. अब उनकी जगह नए एसीपी पार्थ समथान की एंट्री हो गई है. उनके आने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर एक्टर को खूब ट्रोल कर रहे हैं, जिसपर अब फाइनली उनका रिएक्शन सामने आया है.

CID: सोनी टीवी के आइकॉनिक शो ‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कभी ACP प्रद्युम्न के किरदार में शिवाजी सातम की एग्जिट. तो कभी नए एसीपी के रूप में एक्टर पार्थ समथान की एंट्री. हालांकि, मेकर्स की यह स्ट्रेटेजी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है और वह नए एसपी आयुष्मान के रोल में पार्थ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं. जिसपर अब फाइनली पार्थ का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वह शो में शिवजी सातम की जगह नहीं लेने आए हैं, बल्कि वह खूब उनके बड़े फैन हैं.

‘ट्रोलिंग इतनी तेजी से…’

पार्थ समथान ने इंडिया फोरम के साथ खास बातचीत में कहा, ‘ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ट्रोलिंग इतनी तेजी से होगी. मैं भी समझता हूं कि ये सब कहां से आ रहा है. मैं शिवाजी सर और मूल किरदारों का फैन रहा हूं. अगर मैं दर्शकों की जगह पर होता तो शायद किसी भी नए इंसान को इस तरह के किरदार में देखकर मैं भी ऐसा फील करता.’

‘मैं यहां उनकी जगह लेने नहीं आया…’

पार्थ समथान ने आगे कहा, ‘मैंने सीआईडी में एक अलग उद्देश्य के साथ शामिल होने आया हूं. ये कहानी के जरिए से पता चल जाएगा. मेरा शो में किरदार अलग इंसान के रूप में सामने आएगा. अभी आयुष्मान का दूसरे अधिकारियों के साथ रिश्ता नहीं है. ये तनाव खत्म नहीं होगा. शो में एक लीजेंड का किरदार अपनाना कभी आसान नहीं होता है. मैं यहां उनकी जगह लेने नहीं आया हूं. मैं विरासत का सम्मान करते हुए कुछ नया लेकर आया हूं.’

कहां देखें सीआईडी सीजन 2?

सोनी टीवी के इस सुपरहिट शो को आप टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव और नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट या केसरी चैप्टर 2? गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी फ्लॉप की छलांग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >