CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

CID: शो ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युमन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शिवाजी साटम अब शो में नजर नहीं आएंगे. आने वाले एपिसोड में उनके किरदार की मौत होने वाली है. कभी 20 रुपये कमाने वाले एक्टर सीआईडी के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं.

CID Fame ACP Pradyuman: फेमस टीवी शो ‘सीआईडी’ पिछले साल ही टीवी पर एक बार फिर से वापस लौटा है. शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है. एसीपी प्रद्युमन का किरदार एक्टर शिवाजी साटम निभाते हैं और अब उनका ट्रैक खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसीपी प्रद्युमन की मौत अपकिंग एपिसोड में एक बम विस्फोट में हो जाएगी. फैंस ये जानकर थोड़ मायूस है और अब शो में उनका पॉपुलर डायलॉग ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ सुनाई नहीं देगा. बहुत कम लोग जानते होंगे कि कभी उन्हें एक शो के लिए सिर्फ 20 रुपये मिले थे.

‘सीआईडी’ के लिए कितनी फीस लेते थे शिवाजी साटम

शिवाजी साटम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी. शुरुआती दिनों में उन्हें एक नाटक के लिए मात्र 20 रुपये मिलते थे. उनके फिल्मी करियर को रफ्तार मिली हिंदी फिल्म पेस्टनजी से, जिसमें एक्टिंग के लिए उन्हें बतौर फीस 500 रुपये मिले थे.साल 1998 से वह सीआईडी से जुड़े हुए हैं और अब वह शो में नजर नहीं आएंगे. एक्टर ने कभी सिर्फ 20 रुपये में थिएटर पर अभिनय किया था और आज वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे ऊंची फीस लेने वाले कलाकारों में शुमार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसीपी प्रद्युम्न का रोल निभाने के लिए शिवाजी प्रति एपिसोड करीब 1 लाख रुपये की फीस लेते थे.

शिवाजी साटम के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

साल 2006 में शिवाजी साटम ने सीआईडी शो के एक एपिसोड की शूटिंग केवल 111 मिनट में पूरी कर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया था. यह रिकॉर्ड ना सिर्फ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, बल्कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें गर्व: प्राइड एंड ऑनर, टैक्सी नंबर 9211 और हसीन दिलरुबा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >