Chup Box Office Collection Day 3: सनी देओल की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

सनी देओल और दुलकर सलमान की थ्रिलर फिल्म 'चुप' ने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चल रही है. आइये जानते हैं वीकेंड पर चुप ने कितनी कमाई की है.

Chup Box Office Collection Day 3: दुलारे सलमान और सनी देओल की फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) टिकट काउंटरों पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 23 सितंबर को इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. आर बाल्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म कूकी गुलाटी की धोखा राउंड डी कॉर्नर से टकराई. राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर टिकट की कीमत कम होने से चुप को काफी फायदा हुआ. हालांकि अब ये फिल्म वीकेंड पर सुस्त पड़ती जा रही है. टिकट के कम दाम होने के बावजूद भी ये फिल्म कमाई के मामले में पिछरते जा रही है.

चुप ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड शायद अपने मुश्किल दौर से गुजर रहा है. बड़े बजट की आपदाओं और असफलताओं की एक सीरीज के बाद, फिल्म इंडस्ट्री ने अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और अब आर बाल्की की चुप के साथ कुछ उम्मीद देखी. दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की. शुरुआती व्यापार अनुमानों के अनुसार, दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 7.13 करोड़ रुपये हो गया है

Also Read: Jacqueline Fernandez Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
ये है फिल्म की कहानी

आर बाल्की द्वारा निर्देशित, चुप की कहानी एक साइको किलर डैनी (दुलकर सलमान) की है. जो फिल्म समीक्षकों को चुन-चुन कर मार रहा है. जो किसी अच्छी फिल्म को बुरी और बुरी को अच्छी अपने फायदों के लिए बताते हैं. क्राइम ब्रांच के प्रमुख माथुर (सनी देओल) को इस कातिल को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है. इस कहानी के साथ-साथ एक प्रेम कहानी भी चलती रहती है. क्या माथुर साइको किलर को उसके अंजाम तक पहुंचा पाएगा. उसकी प्रेम कहानी का क्या होगा. यह आगे की फिल्म में है. यह फिल्म सिनेमा की दुनिया में फिल्म समीक्षकों की भूमिका के साथ-साथ उनके जिम्मेदार होने की बात को रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >