सलमान खान की हीरोइन का X अकाउंट हैक, फैंस से की खास अपील

Chitrangda Singh: सलमान खान की मूवी मातृभूमि की हीरोइन चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हैक हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. एक्ट्रेस ने फैंस से अपील की है कि उनके अकाउंट से आने वाले मैसेज को नजरअंदाज करें. जानिए क्या है पूरा मामला?

Chitrangda Singh: फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक, सेलेब्रिटीज की हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है. लेकिन कई बार डिजिटल दुनिया में ऐसे झटके भी लग जाते हैं, जो सितारों को परेशानी में डाल देते हैं. इस बार ऐसी ही खबर सामने आई है बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को लेकर. दरअसल, चित्रांगदा सिंह का X (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को दी है.

इंस्टा के जरिए फैंस से की अपील

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह कि इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट फिलहाल उनके कंट्रोल में नहीं है और वे उसे वापस पाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि जब तक अकाउंट रिकवर नहीं हो जाता, तब तक उस हैंडल से आने वाले किसी भी मैसेज या एक्टिविटी पर भरोसा न करें और उसे नजरअंदाज करें.

सलमान खान की मूवी में आएंगी नजर

चित्रांगदा ने अपने मैसेज में साफ लिखा कि उनकी टीम इस मामले पर काम कर रही है और जल्द ही अकाउंट को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं और यह 2020 की गलवान घाटी की घटना से प्रेरित बताई जा रही है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >