Kaaka: पहले बने सुपरवाइजर, फिर बरसाई गोलियां… ग्लिम्प्स के साथ रिवील हुआ चिरंजीवी की नई फिल्म का टाइटल

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के 71वें बर्थडे पर उनकी फिल्म ‘मेगा158’ का नया नाम ‘काका’ रिवील हो गया है. ग्लिम्प्स में चिरंजीवी सुपरवाइजर सत्यं के रोल में नजर आए, लेकिन उनका अंदाज देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है.

Chiranjeevi Kaaka: साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है. एक्टर के 71वें जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है. डायरेक्टर बॉबी कोली के साथ उनकी इस फिल्म को अब तक ‘मेगा158’ कहा जा रहा था. अब इसका ऑफिशियल नाम ‘काका’ रख दिया गया है. मेकर्स ने इसका ग्लिम्प्स भी जारी किया है, जिसमें चिरंजीवी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Chiranjeevi Kaaka Glimpse: सुपरवाइजर सत्यं के रोल में दिखे चिरंजीवी

ग्लिम्प्स में चिरंजीवी सुपरवाइजर सत्यं का किरदार निभा रहे हैं. वह रवुलापलेम की अम्माजी एक्वा इंडस्ट्रीज में काम करते हैं. शुरुआत में सत्यं की जिंदगी काफी साधारण नजर आती है. वह झींगा और मछली के कारोबार से जुड़े एक आम मेहनती इंसान दिखते हैं.

लेकिन कुछ ही देर में कहानी का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. गोलियों की आवाज और जबरदस्त एक्शन के बीच सत्यं का एक खतरनाक रूप सामने आता है. यहीं से इशारा मिलता है कि सीधा-सादा दिखने वाला यह किरदार अपने अंदर एक बड़ा राज छिपाए हुए है.

Chiranjeevi Kaaka Glimpse Fans Reaction: ग्लिम्प्स देखते ही फैंस हुए एक्साइटेड

Chiranjeevi Kaaka Story: बेटी संग दिखेगा खास रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते के आसपास घूमती है. चिरंजीवी फिल्म में एक पिता का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनस्वरा राजन उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी.

इसके अलावा निवेथा पेथुराज भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं. वहीं, प्रियामणि के भी फिल्म का हिस्सा होने की चर्चा है, लेकिन मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

खास बात यह है कि चिरंजीवी इस फिल्म में अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाते नजर आएंगे. यानी इस बार उनका कैरेक्टर सिर्फ जबरदस्त एक्शन और यंग हीरो वाली इमेज पर डिपेंड नहीं करेगा.

Chiranjeevi-Bobby Kolli: फिर साथ आएगी हिट जोड़ी

‘काका’ में चिरंजीवी और डायरेक्टर बॉबी कोली की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले दोनों ने ‘वाल्टेयर वीरैया’ में काम किया था. साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी.

अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर क्या कमाल करती है, यह देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Chiranjeevi Kaaka Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

‘काका’ की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है. फिल्म को 2027 के संक्रांति रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 13 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Chiranjeevi Birthday Special: बस कंडक्टर से मेगास्टार बनने तक का सफर, अपनी एक्टिंग से जीते करोड़ों दिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >