Chhatriwali Twitter Reaction: जानें कैसी है रकुल प्रीत सिंह की ‘छतरीवाली’, मूवी देखने से पहले पढ़ें ये ट्वीट

Chhatriwali Twitter Reaction: फिल्म ‘छतरीवाली’ में रकुल प्रीत सिंह के अलावा रकुल सुमित व्यास, सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया, राजेश तेलंग, राकेश बेदी और प्राची शाह है. इसमें रकुल सान्या नाम का किरदार निभा रही है. जानिए लोगों को ये फिल्म कैसी लगी.

Chhatriwali Twitter Reaction: रकुल प्रीत सिंह इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रही है. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘छतरीवाली‘ (Chhatriwali) ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक अलग-अलग रिस्पांस दे रहे है. तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित ये मूवी गंभीर मुद्दे पर बात करती है. फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे टॉपिक को काफी अच्छे तरीके से बताती है. चलिए आपको बताते है पब्लिक को ये मूवी कैसी लगी.

फिल्म ‘छतरीवाली’ में इस रोल में दिखी रकुल

फिल्म ‘छतरीवाली’ में रकुल प्रीत सिंह के अलावा रकुल सुमित व्यास, सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया, राजेश तेलंग, राकेश बेदी और प्राची शाह है. इसमें रकुल सान्या नाम का किरदार निभा रही है, जो करनाल में में कंडोम परीक्षक के रूप में नौकरी करती है. ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, अभी अभी Zee5 पर छतरीवाली देखी. यह कमाल की थी और रकुल मैम. फिल्म में आपका अभिनय प्यारा था और फिल्म बेहद शानदार थी.


यूजर्स को कैसी लगी फिल्म ‘छतरीवाली’

रकुल प्रीत सिंह को लेकर एक यूजर ने लिखा, आखिरकार अब इंतजार खत्म हुआ. साल की सबसे महत्वपूर्ण क्लास अब होगी शुरू तो जल्दी जाके देखिए छतरीवाली. एक यूजर ने लिखा, अभी छतरीवाली देखा. रकुल प्रीत ने बहुत अच्छे से हैंडल किया, 5-10 मिनट को छोड़कर सब कुछ अच्छा है. और रकुल आपके हौसले को नमन. मैंने इस फिल्म में एक्सप्रेशंस का कुछ नया स्टाइल देखा है जो काफी अच्छा है.

https://twitter.com/Rakulxshiny/status/1616150471257001986

रकुलप्रीत सिंह की फिल्में

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, रकुलप्रीत छतरीवाली में आपका काम बहुत अच्छा लगा. समाज को यह संदेश जोर से मिलना चाहिए. कई अन्य यूजर्स फिल्म की तारीफ कर रहे है. बता दें कि पिछली बार एक्ट्रेस थैंक गॉड में नजर आई थी. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे. इसके अलावा वो रनवे 34 और कठपुतली में नजर आई थी. हालांकि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >