Chhaava Unseen VIDEO: 6 से 8 घंटे बहाए पसीने, तब जाकर विक्की कौशल बने छत्रपति संभाजी महाराज

Chhaava Unseen VIDEO: विक्की कौशल की छावा को हर तरफ से तीरीफे मिल रही है. एक्टर ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. इस रोल के लिए उन्होंने काफी मेहनत की.

Chhaava Unseen VIDEO: छावा में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देकर विक्की कौशल ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया. बॉलीवुड स्टार ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. इस रोल में फिट बैठने के लिए एक्टर को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. अब मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विक्की घुड़सवारी और तलवार बाजी सीखते नजर आ रहे हैं. क्लिप में एक्टर बताते हैं कि छावा के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी. उन्होंने कहा कि यह वाकई में काफी मुश्किल था. वह क्रू मेंबर्स के साथ एक्शन सीन्स का अभ्यास करते भी नजर आ रहे है. विक्की ने कहा, “प्रत्येक दिन लगभग 6-8 घंटे का ट्रेनिंग वर्क होता था.” उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर दिनों में वह घर लौटते थे और अपने शरीर पर कुछ नए घाव देखते थे, क्योंकि शूटिंग के लिए सभी एक्शन ट्रेनिंग चल रही थी. विक्की ने कहा, “जिस तरह का अनुशासन मेरे जीवन में आया है, वह पहले कभी नहीं आया.” विक्की ने आगे कहा, ”एक बात तो निश्चित थी कि मुझे पूरी बॉर्डी ट्रांसफॉर्म करनी थी. मुझे अच्छा मसल्स मास हासिल करना है. लक्ष्मण सर ने दीनू सर को फोन किया था और कहा था कि उन्हें उनका छावा मिल गया है.” फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रीमेक है. इसमें येसुबाई भोंसले के रूप में रश्मिका मंदाना, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना, जीनत-उन-निसा बेगम के रूप में डायना पेंटी, सोयराबाई के रूप में दिव्या दत्ता, कवि कलश के रूप में विनीत कुमार सिंह और हम्बीरराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी छावा की रफ्तार, 5वें दिन कमाई महज इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >