Chhaava Box Office Collection Day 7: ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है विक्की कौशल की छावा, सातवें दिन छापे इतने नोट

Chhaava Box Office Collection Day 7: विक्की कौशल की छावा रूकने का नाम नहीं ले रही. मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने 6 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं 7वें दिन इसकी कमाई कैसी रही.

Chhaava Box Office Collection Day 7: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. वीकेंड में करोड़ों का बिजनेस करने के बाद वीकडेज में भी छावा का जलवा बरकरार है. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. 6 दिनों में ही पीरियड ड्रामा ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार लिया वहीं वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. आइये जानते हैं सातवें दिन इसने कितने नोट छापे.

छावा ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक छावा ने सातवें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 8.12 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 205.87 करोड़ हो गया. हालांकि जैसे ही शाम और रात के आंकड़े आएंगे. इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी. 20 फरवरी को अपनी कमाई के साथ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने तेलुगु फिल्म संक्रांतिकी वस्थुनम को पछाड़ दिया है. छावा ने इससे पहले अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के 168 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ दिया.

छावा का कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 24.50 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 7: 8.12 करोड़


Chhaava Total Collection: 205.87 करोड़

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित, छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा, नील भूपलम और डायना पेंटी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले थे.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: छावा बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप, छठे दिन का जान लें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >