ChatGPT से भी तेज निकले मनोज बाजपेयी, भोजपुरी सुनकर हैरान रह जाएंगे, देखिए वीडियो

मनोज बाजपेयी ने शेखर सुमन के चैट शो में ऐसी भोजपुरी बोली, कि एक्टर उनके फैन बन गए और उन्हें ChatGPT से भी तेज कह दिया.

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन-दिनों फिल्म गवर्नर को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में वह शेखर सुमन के पॉपुलर चैट शो ‘शेखर टूनाइट’ में पहुंचे. जहां उन्होंने अपने भोजपुरी डायलॉग से महफिल लूट ली.

ChatGPT से भी कैसे तेज निकले मनोज वाजपेयी

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी की भोजपुरी पर पकड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तो ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ के मशहूर डायलॉग्स सुनाने की रिक्वेस्ट की. सबसे पहले शेखर सुमन ने ‘आज, खुश तो बहुत होगे तुम’ वाला डायलॉग हिंदी में बोला.

भोजपुरी में मनोज वाजपेयी ने बोले अमिताभ बच्चन का डायलॉग

बाद में मनोज वाजपेयी ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए कहा, ”आज रउआ बहुत खुश होएब… देखऽ, जवन आदमी एक बेर तोहरा मंदिर के सीढ़ी पर ना चढ़ल, अब हाथ पसार के खड़ा बा.” सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोग उनकी भोजपुरी भाषा पर मजबूत पकड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गर्वनर फिल्म के बारे में

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ फिल्म की कहानी ए. रमनन (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमनन से प्रेरित है, जिन्होंने 1991 के आर्थिक संकट के दौरान भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रमनन ने राजनीतिक चुनौतियों, सरकारी अड़चनों और जनता की बढ़ती चिंता के बीच भारत को सॉवरेन डिफॉल्ट (सरकारी कर्ज न चुका पाने की स्थिति) से बचाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें- 25 Years Of Gadar: नहीं देखी तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी? घर बैठे ओटीटी पर देखें यह फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >