सिंगल मदर होने की वजह से मुंबई में नहीं मिल रहा ढंग का घर… चारु असोपा का छलका दर्द

चारु असोपा ने सिंगर मदर होने पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मुंबई में रहने के लिए अच्छा घर नहीं मिल रहा है. अभिनेत्री ने कहा कि एक शख्स ने उन्हें यह तक कह दिया कि पहले आप एक एक्ट्रेस हैं फिर आप सिंगल मदर हैं. इसलिए हम नहीं दे पाएंगे.

लोकप्रिय अभिनेत्री चारु असोपा टेली इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. एक्ट्रेस कई हिट शोज करने के लिए जानी जाती हैं. अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई और कई अनोखे किरदार निभाए हैं. चारु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इन-दिनों वह ग्लैमरस अदाओं से फैंस का दिल जीत रही है. उन्होंने साल 2019 में राजीव सेन के साथ शादी रचाई थी. हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता नहीं चला और ये कपल अलग हो गए. दोनों की एक बेटी भी है जियाना, जो फिलहाल चारु के साथ ही रह रही है.

चारू असोपा को मुंबई में नहीं मिल रहा घर

हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में चारु असोपा ने शेयर किया कि वह अपने और अपनी बेटी के लिए एक अच्छा घर खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं. कुछ दिनों पहले, अपने चैनल पर नियमित रूप से व्लॉग शेयर करने वाली अभिनेत्री ने साझा किया कि वह शहर में नियमित रूप से घर की तलाश में जा रही है, क्योंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है. वर्तमान में, चारु वन-बीएचके में रहती हैं और अपनी बेटी के साथ रहने के लिए टू-बीएचके में जाना चाहती हैं. मुंबई में घर ढूंढना कितना मुश्किल है, इस बारे में बात करते हुए, चारू ने साझा किया, “घर खोजने से लेकर शिफ्टिंग तक, मुंबई में यह आसान नहीं है. मैं घरों की तलाश कर रही हूं, इतनी गर्मी में थक चुकी हूं.

चारु असोपा का नए घर के लिए संघर्ष

चारु ने कहा, चूंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है, चारु कम से कम दो बीएचके अपार्टमेंट में जाना चाहती है, क्योंकि एक कमरा उनकी बेटी के खेलने के रहेगा, तो उसे अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा कि सिंगल मदर होने के कारण घर ढूंढना मुश्किल है. उन्होंने साझा किया, “दो चीजें हैं, पहले आप एक एक्ट्रेस हैं फिर आप सिंगल मदर हैं. यह भी एक समस्या है. एक्टर्स को मुंबई में घर नहीं मिलेगा तो और कहां मिलेगा? मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत रूढ़िवादी थे. उन्हें पता चला कि मैं सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी. मुझे पता चला कि यह उन्हें परेशान कर रहा था.

Also Read: अजय देवगन से लेकर भूमिका चावला तक, जब द कपिल शर्मा शो पर सेलेब्स ने आने से कर दिया था मना, जमकर उड़ाया था मजाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >