Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

Chandrika Dikshit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति युगम गेरा पर धोखे के आरोप लगाती दिख रही हैं. साथ उन्होंने कुछ सबूत भी दिखाए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?

Chandrika Dixit: दिल्ली की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान बनाने वाली वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कामयाबी नहीं, बल्कि निजी जिंदगी का दर्द है. हाल ही में शेयर किए गए एक इमोशनल वीडियो में चंद्रिका कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती नजर आईं और अपने पति पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. जो कपल हमेशा खुश और मजबूत दिखता था, उसके रिश्ते में आई दरार ने फैंस को भी चौंका दिया.

कौन हैं चंद्रिका दीक्षित?

चंद्रिका दीक्षित ने दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर अपनी अलग पहचान बनाई. छोटे से ठेले से शुरू हुआ उनका सफर सोशल मीडिया तक पहुंचा और देखते ही देखते उनके वीडियो वायरल होने लगे. उनकी मेहनत और अंदाज ने उन्हें रियलिटी शो तक पहुंचा दिया और लोग उन्हें प्यार से ‘वड़ा पाव गर्ल’ कहने लगे.

कौन हैं पति युगम गेरा?

युगम गेरा चंद्रिका की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं. दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जब चंद्रिका इंदौर से यहां आई थीं. चंद्रिका कई बार बता चुकी हैं कि संघर्ष के दिनों में युगम ने उनका पूरा साथ दिया. बिग बॉस में भी उन्होंने इस सपोर्ट का जिक्र किया था, लेकिन अब हालात बदले नजर आ रहे हैं.

चंद्रिका ने क्या लगाए आरोप?

वीडियो में चंद्रिका ने आरोप लगाया कि युगम किसी दूसरी लड़की से संपर्क में हैं और दोनों के बीच रिश्ता भी है. उन्होंने कुछ चैट्स और तस्वीरों को सबूत के तौर पर दिखाया. चंद्रिका का कहना है कि वो घर और बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही थीं, जबकि पीछे से उन्हें धोखा दिया जा रहा था.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar 2 Teaser Out: इंतजार खत्म… आ गया धुरंधर 2 का टीजर, रणवीर के चेहरे पर दिखा रिवेंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >