काम के बदले वड़ा पाव गर्ल से कॉम्प्रोमाइज की डिमांड, फिल्म इंडस्ट्री का काला सच उजागर

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कास्टिंग काउच का बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि काम के बदले उनसे गलत डिमांड की गई थी और ऑडियो क्लिप के जरिए सबूत भी पेश किया. चंद्रिका ने दावा किया है कि काम के बदले उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया. जानिए पूरा मामला…

Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद कई लोग अचानक सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ जाते हैं. ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है. बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं. पति युगम गेरा के साथ विवाद और अफेयर की खबरों के बीच अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है.

काम के बदले करना होगा कॉम्प्रोमाइज

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर उनसे गलत तरह की मांग की गई. वीडियो में चंद्रिका ने बताया कि कई लोग सपने दिखाकर लड़कियों से समझौता करने को कहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास भी ऐसा ऑफर आया, जिसमें काम के बदले प्रोड्यूसर के साथ “कॉम्प्रोमाइज” करने की बात कही गई थी. इतना ही नहीं, चंद्रिका ने अपने वीडियो में एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की. इसमें एक शख्स उनसे साफ तौर पर कहता सुनाई देता है कि उन्हें काम पाने के लिए प्रोड्यूसर के साथ समझौता करना होगा. बातचीत में पैसे देने की भी बात सामने आई.

लड़कियों के सपनों का गलत फायदा उठाते हैं लोग

इस पूरे मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए चंद्रिका ने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग लड़कियों के सपनों का गलत फायदा उठाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई लड़कियां मजबूरी में ऐसी परिस्थितियों का सामना करती हैं और अपने सपनों के लिए बहुत कुछ सहती हैं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढे़ं: राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >