Chandan Prabhakar: कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर ‘चंदू’ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे जो करने की इच्छा…

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दर्शक चंदन प्रभाकर को काफी मिस करते हैं. वो शो में वापसी करेंगे या नहीं, इसे लेकर कॉमेडियन ने बात की है.

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अबतक कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं. लिस्ट में आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर का नाम शामिल है. अबतक नेटफ्लिक्स पर शो के छह एपिसोड आ चुके हैं. कपिल की टीम में उनके सारे पुराने साथी नजर आए, लेकिन इससे चंदन प्रभाकर मिसिंग दिखे. चंदन ने चंदू बनकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या चंदन की वापसी कपिल के शो में होगी या नहीं. इसपर एक्टर ने सच्चाई बताई है.


चंदन प्रभाकर की होगी कपिल शर्मा शो में वापसी
चंदन प्रभाकर की कॉमेडी कपिल शर्मा शो में देखते ही बनती थी. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और बोलने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था. हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में चंदन ने बताया कि क्या उनका कपिल शर्मा में जल्द लौटने का इरादा है या नहीं. इसपर कॉमेडियन ने कहा, मैंने एक आशाजनक प्रोजेक्ट के लिए प्रतिबद्धता जताई है, जिसके बारे में जल्द ही बताऊंगा. इस वजह से मैंने कपिल के शो से ब्रेक लिया. मैं उस परिचित जोन से अलग होना चाहता था, क्योंकि किसी एक चीज से जुड़े रहने से आप वहीं तक सीमित हो जाते हैं. मुझे जो करने की इच्छा थी, वहीं लाइफ में कर रहा हूं.

The Great Indian Kapil Show सीजन 1 के खत्म होने पर चंदन प्रभाकर ने कही ये बात, कहा- इसे सफल बनाने का कोई फॉर्मूला…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो


बचपन के दोस्त हैं कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर
गौरतलब है कि चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा बचपन के दोस्त है और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. चंदन ने लाफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सर्कस जैसे कॉमेडी शो किया है. इसके अलावा उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्म भावनाओं को समझो में काम किया था. हालांकि इन मूवीज से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली, लेकिन उन्हें पहचान कपिल शर्मा शो से मिली.

The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >