Celebrity MasterChef: इन 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, VIDEO में रोई ये एक्ट्रेस

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो जारी किया गया है. इसमें दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू और आयशा जुल्का एलिमिनेशन राउंड में पहुंचे हैं.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की सोशल मीडिया पर तगड़ी पॉपुलैरिटी है. रियालिटी शो ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि पूरे भारत में अपनी लोकप्रियता भी बरकरार रखी है. जैसे जैसे कुकिंग शो आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के बीच प्रतिद्वंद्विता भी तेज हो रही है. अब सोनी टीवी की ओर से शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है, इसमें देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू और आयशा जुल्का एलिमिनेशन राउंड में पहुंचे. जहां उषा ताई शुरुआत में रोती हुई दिखाई दे रही थी. वह नर्वस थी कि कहीं आज एलिमिनेट न हो जाए. बाद में फैजू कहते हैं कि सारी गलती मेरी है, इसलिए मेरी टीम यहां पहुंची है. इसपर फराह कहती है कि आज कोई तो एलिमिनेट होगा. शेफ रणवीर बरार आते हैं और दीपिका से पूछते हैं कि वह क्या बना रही हैं. बाद में सभी सेलेब्स प्लेट लेकर आते हैं. तभी दीपिका इमोशनल हो जाती है. इसके अलावा आयशा कहती हैं कि देखने और खाना बनाने में जमीन आसमान का अंतर है. फैजू भी कहते हैं कि 4 हफ्ते मैंने खाना बनाया है, लेकिन आज वाकई में डर लग रहा है. लास्ट में रणवीर अनाउंस करते हैं कि जो व्यक्ति आज घर जा रहा है, वह है. इसपर वीडियो खत्म हो जाता है. फैंस यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आज कौन घर जाएगा.

यह भी पढ़ें- Fact Check: तेजस्वी प्रकाश बनी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की विनर? प्राइज और 25 लाख के चेक के साथ तसवीर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >