Celebrity Masterchef: निक्की तंबोली ने गौरव खन्ना संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी नफरत तो रही…

Celebrity Masterchef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने भाग लिया. उन्होंने अपनी कुकिंग स्कील से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से जोड़े रखा. हालांकि अंत में गौरव खन्ना ने निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की. अब सीजन खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने गौरव संग अपने रिश्ते पर बात की.

Celebrity Masterchef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ काफी धूमधाम के साथ सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. इसमें दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, अर्चना गौतम, उषा नदकर्नी, फैजल शेख,राजीव अदातिया और फैजल शेख जैसे कंटेस्टेंट ने भाग लिया था. हालांकि अंत में गौरव खन्ना ने बाजी मार ली और वह नए सीजन के विनर बन गए.

गौरव संग अपने रिश्ते पर क्या बोली निक्की तंबोली

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में प्रतिभागियों के बीच कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और निक्की तंबोली और गौरव खन्ना के बीच अक्सर मतभेद और तीखी लड़ाइयां हुईं. निक्की ने गौरव के साथ अपने प्यार और नफरत भरे रिश्ते को लेकर अब बात की है. उन्होंने कहा, ”नफरत कभी नहीं रही. दोस्ती हमेशा से थी, बस नोक-झोंक किचन में होती रहती है. हमेशा कैटफाइट होती रहती हैं.”

गौरव को अपना अच्छा दोस्त मानती है निक्की तंबोली

निक्की तंबोली ने आगे कहा, “हमने जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद भी की है और चुनौतियों के दौरान एक-दूसरे के लिए खड़े हुए हैं. कुकिंग ने मुझे मेरे पिता और परिवार के करीब ला दिया है, इसलिए मेरा मानना ​​है कि भोजन किसी को भी करीब ला सकता है. गौरव और मैं अब अच्छे दोस्त हैं.”

गौरव ने भी निक्की संग अपने रिश्ते पर की बात

गौरव खन्ना ने भी निक्की संग अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा, “मुझे निक्की के प्रतिस्पर्धी होने से कभी कोई समस्या नहीं रही. वह मेहनती है.” अभिनेता ने कहा, “हां, वह जिद्दी है, लेकिन मैं भी हूं. हम बस खुद को अलग-अलग तरीके से एक्सप्रेस करते हैं. मैं उनकी सराहना करता हूं कि वह जैसी है वैसी ही, यह उनके लिए काम करता है.

यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट करना नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >