Celebrity MasterChef: गौरव खन्ना, निक्की तंबोली या तेजस्वी प्रकाश, कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का विनर कौन होगा, इसपर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच आपको शो के कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जो सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही कि अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया. एक्स पर तो उनके चाहने वाले शो जीतने पर उन्हें शुभकामनाएं भी देने लगे. कहा जा रहा कि गौरव ने फाइनल्स में तेजस्वी प्रकाश को हराकर ट्राफी अपने नाम की. टॉप 5 में गौरव और तेजस्वी के अलावा फैसल शेख, निक्की तम्बोली और राजीव अदातिया थे. चलिए आपको बताते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट कितने पढ़े-लिखे हैं.

गौरव खन्ना

अनुपमा स्टार गौरव खन्ना ने बीकॉम से ग्रेजुएशन किया. एक आईटी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में भी एक्टर काम कर चुके हैं. गौरव की लोकप्रियता अनुपमा सीरियल में आने के बाद काफ बढ़ गई. अनुपमा के साथ उनकी जोड़ी शो में दर्शकों को काफी पसंद आती थी.

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की है. हालांकि बाद में उन्होंने अपने एक्टिंग के पैशन को चुना और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फैजल शेख

मुंबई के आईईएस न्यू इंग्लिश स्कूल के स्कूलिंग के बाद उन्होंने साइंस एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने सेल्समैन का भी काम किया है. वहसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है, जिनकी फैन फॉलइंग तगड़ी है.

निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 में टॉप 3 कंटेस्टेंट में शामिल होने वाली निक्की तंबोली ने बीकॉम से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद मुंबई में एक्टिंग का कोर्स भी किया है. उन्होंने कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है.

राजीव अदातिया

राजीव एक मोटिवेशनल स्पीकर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर है. उन्होंने आर्ट्स में डिग्री ली है और साइकोलॉजी के स्पेशलिस्ट है. वह एक बिजनेसमैन और मॉडल भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >