Celebrity MasterChef के लिए टीवी के ये 7 कंटेस्टेंट्स चार्ज करते हैं तगड़ी रकम, नेटवर्थ उड़ा देगा होश

Celebrity MasterChef Contestants Fees: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फुल स्पीड में आगे बढ़ रहा है. आइये एक नजर डालते हैं टीवी सेलेब्स के नेटवर्थ से लेकर उनकी फीस पर.

Celebrity MasterChef Contestants Fees: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील्स से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. रियालिटी शो हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. अभी तक के एपिसोड्स में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़ जैसे स्टार्स अपनी डिश से शेफ को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं कंटेस्टेंट्स के नेटवर्थ से लेकर उनकी फीस पर.

तेजस्वी प्रकाश का कितना है नेटवर्थ और कितनी लेती हैं फीस

तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है. उन्होंने बिग बॉस 15 भी जीता है. इस शो की वह हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट है. उनकी नेटवर्थ की बात की जाए, वह 25 करोड़ रुपये की मालिकन है. इसके अलावा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के लिए उन्हें हर हफ्ते 3 लाख रुपये फीस के तौर पर मिलते हैं.

गौरव खन्ना को मिलती है इतनी फीस

अनुपमा फेम गौरव खन्ना को हर हफ्ते 2.5 लाख फीस के तौर पर मिलते हैं. इसके अलावा उनकी नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये है

दीपिका कक्कड़ को कितनी मिलती है फीस

ससुराल सिमर का अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ लगभग सात साल के ब्रेक के बाद टीवी पर लौटी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 35-40 करोड़ रुपये है और वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया से प्रति सप्ताह 2.3 लाख रुपये कमाती हैं.

इतना कमाते हैं फैसल शेख

फैसल शेख जिन्हें मिस्टर फैसू के नाम से भी जाना जाता है, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये है और प्रति सप्ताह 2 लाख रुपये कमाते हैं.

उषा नाडकर्णी को इतनी मिलती है फीस

पवित्र रिश्ता में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेत्री उषा नाडकर्णी प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये कमाती हैं और रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 6.5 करोड़ रुपये है.

निक्की तम्बोली को इतनी मिलती है फीस

निक्की तम्बोली एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने बिग बॉस 14 में भी भाग लिया था. उनकी कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ रुपये है और रियालिटी शो से प्रति सप्ताह 1.5 लाख रुपये कमाती हैं.

अर्चना गौतम को मिलते हैं इतने पैसे

बिग बॉस 16 में भाग लेने वाली अर्चना गौतम जो एक राजनेता, मॉडल और अभिनेत्री हैं. एक हफ्ते के लिए 1.5 लाख रुपये लेती हैं. कथित तौर पर, उनकी कुल संपत्ति लगभग 21 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: ऐसा क्या हुआ कि मास्टरशेफ के सेट पर रो पड़ी उषा ताई, शेफ विकास ने भी सुनाया अजीब किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >