Cannes 2024: ऐश्वर्या राय ही नहीं उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर गिरा रही हुस्न की बिजलियां, पिंक गाउन में दिखीं सुपर स्टाइलिश

Cannes 2024: इन-दिनों कान्स फिल्म फेस्विल का फीवर चारो-तरफ छाया हुआ है, जहां ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर वॉक कर सभी के दिलों को जीत लिया. वहीं अब उर्वशी रौतेला ने भी पिंक गाउन में हुस्न की बिजलियां गिराई.

Cannes 2024: उर्वशी रौतेला अपनी स्टाइल स्टेटमेंट और खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं. फिल्मों में भले ही एक्ट्रेस कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन सोशल मीडिया और वर्ल्डवाइड अभिनेत्री काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इन-दिनों उर्वशी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए फ्रेंच रिवेरा में हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर वॉक किया. पिंक गाउन में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.


कान्स के रेड कार्पेट पर उर्वशी ने किया वॉक
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में खालिद एंड मारवान लेबल की ओर से डिजाइन किए गए गुलाबी गाउन में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की. गाउन के चारो ओर फेदर लगे हुए थे, वहीं उन्होंने माथे पर हेयरबैंड लगाया हुआ था. उनके लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. फैंस भी उर्वर्शी की हौसला अफजाई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सुपर स्टाइलिश और उनकी वॉक उफ्फ मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो.”

Read Also- Cannes 2024: टूटे हाथ के बावजूद रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने लूटी लाइमलाइट, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर

Read Also- Elvish Yadav-उर्वशी रौतेला के ‘हम तो दीवाने’ सॉन्ग ने हिला डाला पूरा सिस्टम, 3 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Read Also- ऋषभ पंत के बाद इस क्रिकेटर को कर रही उर्वशी रौतेला डेट! तसवीर वायरल, जानिए पूरी बात


ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी किया वॉक
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कार्पेट गाउन ने सबका दिल जीत लिया. पूर्व मिस वर्ल्ड और लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर ने पिछले एक दशक से फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति से फैंस को एंटरटेन किया. इस साल एक्ट्रेस ब्लैक और व्हाइट कलर के गाउन में दिखाई दी. उनके हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था. बता दें कि उर्वशी रौतेला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की थी. इसके अलावा, उन्होंने ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’ में अपने शानदार अभिनय से दिल जीता. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उर्वशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं.

Read Also- क्या ऋषभ पंत के बाद इस फुटबॉलर की दीवानी हुई उर्वशी रौतेला, फोटोज देख फैंस बोले- ये क्या हो रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >