Call Me Bae: कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की केमिस्ट्री देख इस एक्ट्रेस को हुई जलन, फैंस बोले- उसका चेहरा…

अनन्या पांडे की सीरीज ‘कॉल मी बे’ के स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हए. इसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी शामिल हुए. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में दिख रहे हैं.

Call Me Bae: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की सीरीज ‘कॉल मी बे’ इन दिनों सुर्खियों में है. कॉल मी बे के स्पेशल स्क्रीनिंग में सुहाना खान, अगस्त्य, करण जौहर, सैफ अली खान, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स शामिल हुए. स्क्रीनिंग के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा, जिसमें सारा और कार्तिक एक-दूसरे को हग कर रहे थे और अनन्या का रिएक्शन देखने लायक था.

कॉल मी बे के प्रीमियर नाइट में कार्तिक आर्यन को किसने हग किया

प्रीमियर नाइट में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को साथ देखकर फैंस खुश हो गए. सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ आयी थी. इस दौरान कार्तिक, सारा और इब्राहिम तीनों साथ में बात करते दिखे. तीनों की बॉन्डिग काफी स्ट्रांग दिखी. वहां से बाहर निकलने से पहले सारा-कार्तिक ने एक-दूसरे को हग किया.

कार्तिक और सारा के वीडियो पर यूजर्स ने क्या कमेंट किया

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को हग करते देख पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. फैंस उन्हें फिर से साथ में आने के लिए कहने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उनकी केमेस्ट्री कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, शादी कर लो! एक यूजर ने लिखा, क्या वो दोनों फिर से साथ में है.

क्या कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का साथ देख अनन्या पांडे को हुई जलन

विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में कार्तिक आर्यन और सारा एक-दूसरे से बात करते और हग करते दिखते हैं. अनन्या, कार्तिक के बगल में खड़ी थी और जब कार्तिक और सारा हग करते हैं. अनन्या का उस समय रिएक्शन देखने लायक था. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, अनन्या जेलस लग रही है. एक यूजर ने लिखा, अनन्या इतनी असहज क्यों दिख रही. एक यूजर ने लिखा, उनका चेहरा तो देखो.

कॉल मी बे कब और कहां रिलीज हो रहा

कॉल मी बे 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है.

Also Read- Chandu Champion OTT: फाइनली, कार्तिक आर्यन की मूवी चंदू चैंपियन इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

Also Read- Vicky- Katrina ने कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन पर शेयर किया अपना रिव्यू, कुछ यूं की तारीफ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >