Brahmastra 2: तो कुछ ऐसी होगी ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू की कहानी, अयान मुखर्जी ने किया खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में अब अयान मुखर्जी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव की कहानी कैसी होगी, किस-किस स्टारकास्ट को रखा गया है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने कुछ हफ्तों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बीते दिनों फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल की घोषणा की थी. अब उन्होंने इसको लेकर कई बाते की है. अयान मुखर्जी का कहना है कि ब्रह्मास्त्र का सीक्वल यानी ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ में दर्शकों को अंधकार और प्रकाश के बीच की कहानी देखने को मिलेगी.

प्यार ही रौशनी थी पहले पार्ट की कहानी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ फंतासी फिल्म की आगामी दो किश्तों का पहला हिस्सा था. ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ में शिवा (रणबीर कपूर) को अपनी प्रेमिका ईशा (आलिया भट्ट) से मिलने के बाद ‘अग्नि’ अस्त्र चलाने की अपनी शक्ति का पता चलता है. दोनों ‘अग्नि अस्त्र’ के मूल का पता लगाने हिमालय की ओर निकल पड़ते हैं, और दुनिया को नष्ट करने वाली अंधेरी ताकतों से लड़ते हैं. यही कहानी का मुख्य आधार है. निर्देशक मुखर्जी ने पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्यार ही रौशनी है’…यही मेरी फिल्म की लाइन थी.

ऐसी होगी ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी

‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ की कहानी को लंबे समय तक ‘प्यार’ कहा जाएगा, क्योंकि यही फिल्म की थीम थी. यह एक प्रेम कहानी है और शिव को प्यार से शक्ति मिली, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ में दर्शकों के लिए नाटकीय संघर्ष के रूप में एक गहरी और रसपूर्ण कहानी होगी.” अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री मौनी रॉय अभिनीत, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने नौ सितंबर को दुनिया भर में रिलीज के बाद से ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 360 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, लेकिन इसकी कहानी और डायलॉग के लिए इसकी आलोचना की गई.

Also Read: Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक इंजन, भारतीय रेलवे कर रहा है ये खास तैयारी
अयान मुखर्जी ने कही ये बात

फिल्म निर्माता ने कहा कि वह सभी प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रख रहे हैं. उन्होंने कहा, पार्ट-वन के कुछ विषयों का भी उपयोग किया जाएगा. यह एक संपूर्ण कहानी है. हम जो कुछ भी पहले हिस्से में सेट करते हैं, वह तब तक समझ में आता है, जब आप तीसरे हिस्से को देखते हैं. मैं लोगों द्वारा दी गई समीक्षाओं को ठीक से पढ़ने के लिए अगले कुछ दिन में समय निकालूंगा. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >