Brahmastra OTT Release Date: जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, नोट कर ले डेट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. यहां जानें कब, कहां और कैसे देख सकते है फिल्म…

Brahmastra OTT Release Date: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन ने पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे डे 1 ग्रॉसर बन गया. ऐसे में जिसने भी अब तक ये फिल्म नहीं देखा है, उनके लिए खुशखबरी है. दीवाली गिफ्ट के तौर पर अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 12 बजे होगा. डिज्नी प्लस हॉटस्टार में ब्रह्मास्त्र हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भारतीय भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के स्टार्स और क्रू एक दो दिनों में ऑफिशियल तौर पर ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे.

Also Read: Brahmastra 2: शाहरुख खान के बाद ‘वानरास्त्र’ बनेंगे आर्यन खान? जानें वायरल तसवीर के पीछे क्या है सच्चाई
ब्रह्मास्त्र ने बनाए कई रिकॉर्ड

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं. ब्रह्मास्त्र 2022 के सबसे बड़े बॉलीवुड ओपनर के रूप में उभरा, जिसने भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया. हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >