Brahmastra: क्या ब्रह्मास्त्र 2 में भी जुनून के रोल में दिखेंगी मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा मौनी रॉय ने भी काफी अच्छी एक्टिंग की. उनके अभिनय को हर तरफ पसंद किया जा रहा है. अब मौनी ने बताया है कि क्या वो ब्रह्मास्त्र पार्टी 2 में रहेंगी या फिर नहीं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था. इस फिल्म ने कई नये रिकॉर्ड अपने नाम किया. 15वें दिन फिल्म ने रिकॉर्ड बनाते हुए 6 लाख से अधिक टिकट बेचे. इस फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा मौनी रॉय ने भी काफी अच्छी एक्टिंग की. उनके अभिनय को हर तरफ पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस जहां प्रतिपक्षी, जुनून की भूमिका में नजर आई थी. ऐसे में अब मौनी के फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र 2 और 3 में भी नजर आएंगी. उनका किरेदार जुनून फिर से देखने को मिलेगा. अब मौनी ने इस बारे में खुलकर बात की.

मौनी रॉय ने कही ये बात

आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र कई कारणों से अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है. इंडिया टुडे से बात करते हुए, जब मौनी से ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह हैं और वह इसे स्वीकार कर रही हैं. मौनी ने आगे कहा कि वह ईमानदारी से नहीं जानती और अयान मुखर्जी को उन्हें वापस लाने के लिए कहना चाहिए. मौनी ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब उन्हें फिल्म ऑफर की गई थी, तो उन्हें एक छोटी भूमिका निभानी थी, लेकिन बाद में, वह मुख्य प्रतिपक्षी बन गईं. ब्रह्मास्त्र को बनने में पांच साल लगे. बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा नागिन में देखने के बाद अभिनेत्री को जुनून की भूमिका में लिया गया था.

मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से की थी शुरुआत

मौनी रॉय ने टीवी से अपने सफर की शुरुआत की और 2018 में रिलीज हुई गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनके फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि ब्रह्मास्त्र के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा. खैर, प्रोफेशनल और पर्सनल रूप से भी मौनी के लिए 2022 एक शानदार साल रहा है. इस साल की शुरुआत में उन्होंने सूरज नांबियार के साथ शादी की और अब, उन्होंने ब्रह्मास्त्र जैसी हिट फिल्म में उनके एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है.

Also Read: Brahmastra Box Office: एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15वें दिन बिके इतने लाख टिकट
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 इस साल हो सकती है रिलीज

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की बात करें तो अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि फिल्म को रिलीज होने में 2-3 साल लगेंगे. कुछ दिनों पहले, उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वे घोषणा करेंगे कि सीक्वल में कौन से अभिनेता देव और अमृता के रूप में दिखाई देंगे. कथित तौर पर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण देव और अमृता के रूप में फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >