Brahmastra Box Office: एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15वें दिन बिके इतने लाख टिकट

Brahmastra Box Office: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. फिल्म 200 करोड़ तक का बिजनेस कर चुका हैं. अब फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

Brahmastra Box Office: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. ऑडियंस का इसे ढेर सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म ने 3 दिनों में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत, ब्रह्मास्त्र अपने शुरुआती दिन में सभी रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही. यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे डे 1 ग्रॉसर बन गया. अब फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

ब्रह्मास्त्र ने बनाया नया रिकॉर्ड

दरअसल आज बड़ी मल्टीप्लेक्स राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मना रही है. ऐसे में हर जगह मूवी का प्राइज कम कर दिया गया है. आज के दिन सिर्फ 75 रुपये में फिल्म के टिकट मिल रहे हैं. जिसके बाद ब्रह्मास्त्र ने मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं से कुल मिलाकर 6 लाख से अधिक टिकट बेचे हैं. जो एक नया रिकॉर्ड बन गया है. ब्रह्मास्त्र की प्री-बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि दर्शक सस्ती टिकट मिलने पर सिनेमाघरों में जाना चाहते हैं.

Also Read: Brahmastra 2: तो कुछ ऐसी होगी ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू की कहानी, अयान मुखर्जी ने किया खुलासा
ब्रह्मास्त्र के बारे में

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >