Brahmastra BO collection day 4: रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, फर्स्ट मंडे हुई ताबड़तोड़ कमाई

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अपने पहले मंडे 12 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हाल ही में रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ और अब पहले सोमवार को 12 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने हिंदी में 14 करोड़ रुपये की बिक्री की है. महज चार दिनों में ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन करीब 137-139 हो गया है.

मेट्रो शहर में ब्रह्मास्त्र कर रही है ताबड़तोड़ कमाई

मुंबई शहर में, फिल्म का 3 डी वर्जन अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कोलकाता जैसे अन्य मेट्रो शहर में सीन कुछ अलग है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी फिल्म बेहतर काम करती दिख रही है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र ने अब तक भारत में 143 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो चार दिनों में वैश्विक स्तर पर लगभग 209 करोड़ रुपये है.

Also Read: Brahmastra BO collection day 3: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, भूल-भुलैया 2 का पछाड़ा
अब तक की सबसे महंगी फिल्म है ब्रह्मास्त्र

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >