Brahmastra BO collection day 3: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, भूल-भुलैया 2 का पछाड़ा

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. वीकेंड पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार ब्रह्मास्त्र साबित हुआ. एक के बाद एक फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जान फूंक दी है. फिल्म धुआंदार कमाई कर रही है. वीकेंड पर भी इसने जबरदस्त कमाई की है. ब्रह्मास्त्र ने महज तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रविवार को फिल्म ने 40 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की.

ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 41 से 42 करोड़ रुपये कमाए. अपने पहले शनिवार को इसने लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई और सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने में सफल रही. इसके साथ, फिल्म का तीन दिन का कुल 110 करोड़ रुपये है. कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, जो इस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वालों में से एक है, ने पहले वीकेंड में लगभग 56 करोड़ रुपये कमाए थे. निश्चित रूप से ब्रह्मास्त्र ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े थे. तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

Also Read: Brahmastra box office collection day 2: तमिलनाडु में फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें दूसरे दिन की कमाई
अब तक की सबसे महंगी फिल्म है ब्रह्मास्त्र

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >