Box Office Report: विजय सेतुपति की विदुथलाई 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, 2 दिनों में की इतने करोड़ की कमाई

Box Office Report: विजय सेतुपति और मंजू वारियर स्टारर राजनीतिक ड्रामा 20 दिसंबर को रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Box Office Report: वेत्रिमारन की ओर से निर्देशित और विजय सेतुपति, सोरी और मंजू वारियर स्टारर फिल्म विदुथलाई 2 सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही विदुथलाई पार्ट 1 और महाराजा जैसे फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दर्शक भी विजय के एक्शन सीन्स का काफी पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने कितनी कमाई की.

विजय सेतुपति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk.com के अनुसार, विदुथलाई 2 ने ओपनिंग डे पर 7.5 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 8.00 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.50 करोड़ हो गए हैं. विदुथलाई पार्ट 2 में शनिवार को कुल मिलाकर 40.05 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी थी. मूवी का पहले वीकेंड का कलेक्शन 22-25 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

विदुथलाई 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Viduthalai Part 2 Box Office Collection Day 1: 7.5 करोड़
Viduthalai Part 2 Box Office Collection Day 2: 8.00 करोड़

Viduthalai Part 2 Total Collection: 15.50 करोड़

विदुथलाई भाग 2 के बारे में

वेत्रिमारन की विदुथलाई पार्ट 2, उनकी 2023 की हिट फिल्म विदुथलाई का सीक्वल है. मूवी एक अलगाववादी समूह के नेता के साथ एक पुलिस कांस्टेबल के संघर्ष को दिखाता है. सोरी ने फिल्म में कांस्टेबल कुमारेसन के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, जबकि विजय सेतुपति ने मक्कल पदई के नेता पेरुमल ‘वाथियार’ की भूमिका निभाई है. मंजू वारियर ने उनकी पत्नी महालक्ष्मी का किरदार निभाया है. विदुथलाई मार्च 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था. बॉक्स ऑफिस पर भी ये हिट साबित हुई थी.

Also Read- विजय सेतुपति ने Kanguva और The GOAT के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई फिल्म रिलीज…

Also Read- Box Office Report: पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 17 दिनों में कितनी की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >