Box Office Report: छावा थियेटर्स में मचा रही गदर, वर्ल्डवाइड 7 दिनों में कमाए इतने करोड़

Box Office Report: विक्की कौशल और अक्षय खन्ना स्टारर ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा टिकट खिड़की पर धूम मचा रही है. यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

Box Office Report: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना-स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इसे क्रिटिक्स और फैंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला था. फिल्म ने पहले वीकेंड में ही एतिहासिक कमाई करते हुए दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पीरियड ड्रामा महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.

छावा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर छावा का बॉक्स ऑफिस अपडेट शेयर किया. जिसमें बताया कि रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 310.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा Sacnilk.com के अनुसार, छावा ने सातवें दिन 22.00 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 219.75 करोड़ हो गया. गुरुवार को सिनेमाघरों में इसकी कुल 27.96 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई छावा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीते दिनों अनाउंस किया था कि छावा को राज्य में टैक्स मुक्त किया जाएगा. फिल्म को मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया था. दोनों राज्यों की ओर से यह घोषणा मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति संभाजी के पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर की गई.

विक्की कौशल ने छावा की सफलता के लिए फैंस को दिया धन्यवाद

छावा महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की ने जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए फैंस को धन्यवाद दिया और कहा, “आपके सभी मैसेज, कॉल… छावा देखने के अपने अनुभव के सभी वीडियो जो आप सभी साझा कर रहे हैं… मैं यह सब देख रहा हूं… आपके सभी प्यार के लिए धन्यवाद… छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा का जश्न मनाने के लिए आप में से प्रत्येक का आभारी हूं.”

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 7: ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है विक्की कौशल की छावा, सातवें दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >