Box Office Report: छावा बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप, छठे दिन का जान लें कलेक्शन

Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स से भी पॉजिटिव रिसपांस मिल रहे हैं. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

Box Office Report: ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा छावा, जिसमें विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. इसमें विक्की छत्रपति संभाजी महाराज, रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और नील भूपालम जैसे कलाकार भी हैं. आइये जानते हैं छठे दिन मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

छावा ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित छावा ने पांच दिनों में ही 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. मूवी वीकेंड्स पर तो रिकॉर्ड तोड़ ही रही थी, लेकिन वीकडेज भी इसने दर्शक बटोरे. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के अनुसार, विक्की कौशल की फिल्म ने बुधवार यानी छठे दिन 25.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी टोटल कमाई 191.01 करोड़ हो गई.

छावा का कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 24.50 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 25.26

Chhaava Total Collection: 191.01 करोड़

छावा की रिलीज डेट क्यों हुई चेंज

लक्ष्मण उटेकर की फिल्म पहले पिछले साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल-स्टारर पुष्पा 2 के साथ टकराव से बचने के लिए इसे 14 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया. छावा की रिलीज डेट 14 फरवरी इसलिए चुनी गई, क्योंकि यह 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के करीब है.

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी छावा की रफ्तार, 5वें दिन कमाई महज इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >