Box Office Report: मोहनलाल की एल2 एम्पुरान फ्लॉप हुई या हिट, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

Box Office Report: पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ की कमाई की.

Box Office Report: मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली मलयालम राजनीतिक एक्शन ड्रामा, एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिसपांस मिला. इसने रिलीज के 4 दिनों में ही कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका अब तक कितना कलेक्शन रहा.

एल2 एम्पुरान ने ओपनिंग वीकेंड में रचा इतिहास

27 मार्च को रिलीज हुई, एल2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. राजनीतिक एक्शन ड्रामा ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 66.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसने मलयालम सिनेमा की किताबों में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया. दूसरे दिन से चौथे दिन तक 34.50 करोड़ रुपये, 35.50 करोड़ रुपये और 38 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 174.50 करोड़ रुपये हो गया.

एल2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 1: 66.50 करोड़
  • L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 2: 34.50 करोड़
  • L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 3: 35.50 करोड़
  • L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 4: 38 करोड़

L2 Empuraan Worldwide Total Collection: 174.50 करोड़

एल2 एम्पुरान के बारे में

एल2 एम्पुरान ने बड़े लेवल पर फिल्म का प्रमोशन किया. यही वजह है कि यह भारत से लेकर वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस कर रही है. सर्वाइवल ड्रामा ने अपने शुरुआती वीकेंड में 64.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मोहनलाल ने फिल्म में स्टीफन नेदुमपल्ली उर्फ ​​खुरेशी-अबराम की अपनी भूमिका को दोहराया है. एल2: एमपुरान में पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, मंजू वारियर, जेरोम फ्लिन और एरिक एबौनी सहित कई कलाकार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >