Border 2 Worldwide Collection: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 350 करोड़ के पास पहुंची फिल्म

Border 2 Worldwide Collection: रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म 400 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. जानिए पूरी डिटेल…

Border 2 Worldwide Collection: रिपब्लिक डे के लंबे वीकेंड पर रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही मोर्चा संभाल लिया है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का ऐसा असर पड़ा कि फिल्म की कमाई हर दिन मजबूती के साथ आगे बढ़ती दिखी.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिपोर्ट-

भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी बॉर्डर 2 का दमखम देखने को मिल रहा है. महज 8 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 323 करोड़ (sacnilk की रिपोर्ट) तक पहुंच चुका है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है. ऐसे में आइए, अब तक के बॉक्स ऑफिस सफर पर एक नजर डालते हैं.

पहले दिन से अब तक भारत में कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 30 करोड़ रुपये कमा लिए. दूसरे दिन इसमें उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 36.5 करोड़ तक पहुंच गया. तीसरे दिन तो फिल्म ने रफ्तार पकड़ते हुए 54.5 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छू लिया. चौथे दिन भी बॉर्डर 2 का क्रेज बरकरार रहा और फिल्म ने 59 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसके बाद वीकडेज में हल्की गिरावट आई. पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ की कमाई हुई. इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. आठवें दिन यानी शुक्रवार को भी फिल्म डबल डिजिट में रही और 11 करोड़ रुपये जोड़ने में कामयाब रही.

शुरुआत से ही डबल डिजिट का खेल

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 को देशभर में 6,000 से ज्यादा शोज मिले. पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. औसतन 32.1% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि नाइट शोज में सबसे ज्यादा दर्शक नजर आए.

यह भी पढ़ें: Mardani 3 Vs Border 2 First Day Collection: ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? 8 गुना कमाई का अंतर

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >