Border 2 देखने से पहले पढ़ लीजिए First Part की पूरी कहानी, वरना मिस हो जाएगा असली इमोशन

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. देशभक्ति और गणतंत्र दिवस के माहौल में फिल्म जबरदस्त क्रेज बटोर रही है. अगर आप सीक्वल देखने जा रहे हैं, तो यहां जानिए ‘बॉर्डर’ के पहले पार्ट की पूरी कहानी कम शब्दों में…

Border 2: देशभक्ति फिल्मों की बात हो और सनी देओल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. लंबे इंतजार के बाद अब उनकी सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बड़े पर्दे पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. जिस तरह का क्रेज रिलीज से पहले देखने को मिल रहा था, वही जोश पहले ही दिन सिनेमाघरों में भी साफ नजर आ रहा है. ऊपर से गणतंत्र दिवस का माहौल और देशभक्ति से भरी कहानी, फैंस सीधे दिल से जुड़ते दिख रहे हैं.

बॉर्डर का पहला पार्ट यहां देख सकते हैं

अगर आप भी ‘बॉर्डर 2’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले बॉर्डर का पहला पार्ट देख लें. यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. लेकिन अगर वक्त की कमी है और आप सीधे सीक्वल देखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ‘बॉर्डर’ की कहानी को आसान और कम शब्दों में समझा देते हैं.

‘बॉर्डर’ (1997) की कहानी क्या थी?

फिल्म बॉर्डर 1971 के भारत-पाक युद्ध में हुई ऐतिहासिक लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. कहानी उस वक्त की है जब युद्ध की आशंका के बीच लोंगेवाला पोस्ट पर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी (सनी देओल) के नेतृत्व में सिर्फ 120 भारतीय जवान तैनात थे. इसी दौरान खबर मिलती है कि पाकिस्तान की एक पूरी टैंक रेजिमेंट, जिसमें करीब 2000 से 3000 सैनिक शामिल हैं, रात में हमला करने वाली है.

भारतीय सैनिकों ने रातभर दुश्मन को रोके रखा

मेजर चांदपुरी एयरफोर्स से मदद मांगते हैं, लेकिन रात में फाइटर जेट उड़ नहीं सकते थे. ऐसे में जवानों को आदेश मिलता है कि वे सुबह होने तक किसी भी हाल में पोस्ट को बचाए रखें. पूरी रात भारतीय सैनिक अपने हौसले, बहादुरी और रणनीति के दम पर दुश्मन को रोके रखते हैं. सुबह होते ही विंग कमांडर एम.के. बाजवा (जैकी श्रॉफ) की अगुवाई में एयरफोर्स दुश्मन के टैंकों को तबाह कर देती है. भारत यह जंग जीत जाता है, लेकिन इस दौरान कई वीर जवान शहीद हो जाते हैं.

फिल्म के आखिर में क्या हुआ था?

फिल्म के अंत तक मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी जिंदा रहते हैं और अब वही किरदार ‘बॉर्डर 2’ में भी अहम भूमिका निभाता नजर आएगा. वहीं कैप्टन भैरों सिंह (सुनील शेट्टी) और लेफ्टिनेंट धर्मवीर भान (अक्षय खन्ना) शहादत पा जाते हैं. विंग कमांडर आनंद (जैकी श्रॉफ) सुरक्षित रहते हैं. फिल्म में तब्बू, पूजा भट्ट और बाकी सैनिकों के परिवारों को दिखाया गया था, जो अंत तक सुरक्षित रहते हैं.

‘बॉर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था?

बॉर्डर को करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 64.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अपने समय में यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और आज भी देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में खास जगह रखती है.

यह भी पढ़ें: Patriotic Song List: इन 8 बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है देशभक्ति की वाइब्स, आखिरी वाला सबसे खास

यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >