सनी देओल की ‘Border 2’ OTT पर जल्द, जानिए कब स्ट्रीम करें भारत-पाक युद्ध की कहानी

Border 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब Netflix पर 20 मार्च को रिलीज हो रही है. जानिए फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और OTT रिलीज की पूरी डिटेल्स.

Border 2 OTT Release: ‘बॉर्डर 2’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. तो आइए बताते हैं इसकी OTT रिलीज और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

कब और कहां देखें?

इस फिल्म का प्रीमियर 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है. Netflix ने एक खास वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की, जिसमें “घर कब आओगे” गाना सुनाई देता है और एक चिट्ठी दिखाई जाती है. इससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’, जो पुराने ‘संदेशे आते हैं’ का नया वर्जन है, लोगों को काफी पसंद आया. इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है, जिससे फिल्म का इमोशनल कनेक्शन और मजबूत हो जाता है.

फिल्म की कहानी क्या है?

इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. जहां पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ लोंगेवाला की लड़ाई पर केंद्रित थी, वहीं यह सीक्वल युद्ध के कई मोर्चों को दिखाता है. फिल्म में सेना, नौसेना और वायुसेना को एक साथ दुश्मन के हमले का सामना करते हुए दिखाया गया है. सनी देओल इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रोल में हैं, जो अपनी बटालियन का नेतृत्व करते हैं.

स्टार कास्ट और किरदार

फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आते हैं, जो परमवीर चक्र विजेता थे. दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स पायलट निर्मल जीत सिंह सेखों का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की. अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर का रोल निभाया है. वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा सैनिकों के परिवार के किरदारों में दिखती हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने Sacnilk के मुताबिक भारत में लगभग 392.40 करोड़ रुपये (नेट) और दुनियाभर में करीब 449.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह यह 2026 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आपको देशभक्ति, एक्शन और इमोशनल कहानी पसंद है, तो ‘बॉर्डर 2’ आपके लिए परफेक्ट है. यह फिल्म सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को भी दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई ‘Made in Korea’, 5 दिन में बनी ग्लोबल नंबर 1, तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >