Border 2: अफगानिस्तान में ‘सनी पाजी’ का जलवा, बॉर्डर 2 देखने को एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान

Border 2: अफगानिस्तान में भी बॉर्डर 2 का क्रेज साफ दिख रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान का इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भुट्टा सेंकते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें फिल्म देखने की बात कही है. यह बताता है कि भारत ही नहीं देशभक्ति फिल्मों का क्रेज विदेशों में भी है. पढे़ं पूरी खबर…

Border 2: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान अक्सर अपने खेल से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रही है. वजह है बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’. राशिद ने हाल ही में ऐसा कुछ कह दिया, जिसने भारतीय फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया.

दरअसल, राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बड़े ही सादे अंदाज में भुट्टा सेंकते नजर आ रहे हैं. लेकिन वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की हो रही है. राशिद ने लिखा, “बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करूं तो क्या होगा?” बस फिर क्या था, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. 

23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी बॉर्डर 2

खास बात ये है कि ‘बॉर्डर 2’ भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. ऐसे मुद्दों पर विदेशी खिलाड़ी आमतौर पर खुलकर कुछ नहीं कहते, इसलिए राशिद खान का ये बयान लोगों को चौंका रहा है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. राशिद खान की भारत में पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और इस पोस्ट के बाद भारतीय फैंस के बीच उनके चर्चे और भी बढ़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 में क्यों नहीं हैं तब्बू? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, सनी देओल का रोल भी बदला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >