बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़

Border 2 Box Office Day 14: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन भी मजबूत बनी हुई है. वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह वॉर ड्रामा 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब है, दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा. जानिए 14वें दिन का कलेक्शन…

Border 2 Box Office Day 14: साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की वही पुरानी लहर जगा देती है. अब उसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए आई ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को एक बार फिर भावुक कर रही है. सनी देओल स्टारर यह वॉर ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिका हुआ है. भले ही दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन फिल्म अभी भी तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति से भरी कहानी का भरपूर फायदा मिल रहा है.

पहले 13 दिनों की कमाई

कमाई की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में 8वें दिन 10.75 करोड़ और 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई हुई. 10वें दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये जुटाए. इसके बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और 11वें व 12वें दिन फिल्म ने 5.75–5.75 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह 12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं 13वें दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

14वें दिन सुबह तक की कमाई

अब 14वें दिन की शुरुआती कमाई की बात करें तो गुरुवार दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने करीब 3.35 लाख रुपये का कारोबार कर लिया था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज के बाद कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है और फाइनल आंकड़े रात तक सामने आएंगे.

फिल्म के स्टारकास्ट ने किया कमाल

‘बॉर्डर 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. देशभक्ति और इमोशन से भरी यह फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 13: ‘बॉर्डर 2’ की नहीं थम रही रफ्तार, जानें 13वें दिन दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े

बॉर्डर 2 का ट्रेलर यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >