Border 2 में सनी देओल के बाद इस एक्टर की हुई एंट्री, धांसू टीजर शेयर कर बोले- धरती मां जब बुलाती है…

Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 में अब वरुण धवण भी शामिल हो गए हैं. आज एक्टर ने मूवी का धमाकेदार टीजर शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है. उन्होंने कहा कि दुश्मन की हर गोली से जय हिंद कहकर टकराता हूं, जब धरती मां बुकाती है. सब छोड़कर आता हूं.

Border 2: सनी देओल की गदर 2 जबसे ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, तबसे फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 1997 की प्रतिष्ठित फिल्म बॉर्डर की विरासत पर आधारित है. जे.पी.दत्ता की ओर से निर्देशित, मूल फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना जैसे शानदार कलाकार थे. जहां सीक्वल में सनी पाजी फिर से अपनी भूमिका दोहराएंगे. वहीं बाकी स्टारकास्ट को लेकर कई अटकलें चल रही है. जिसमें वरुण धवन का नाम सामने आ रहा था. अब फाइनली एक्टर ने एक धमाकेदार टीजर के साथ फिल्म का हिस्सा बनना कंफर्म कर दिया है.

बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ कौन से एक्टर की हुई एंट्री

वरुण धवण बॉर्डर 2 का हिस्सा बनेंगे. जी हां आपने सही पढ़ा. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने फिल्म का एक धमाकेदार टीजर शेयर किया. जिसमें सबसे पहले तो बैकग्राउंड में ऐ गुजरने वाली हवा तू सुन बजता है. बाद में एक वॉयस ओवर आता है, जिसमें सुना जा सकता है, ”दुश्मन की हर गोली से जय हिंद कहकर टकराता हूं, जब धरती मां बुकाती है. सब छोड़कर आता हूं.”

बॉर्डर फिल्म का हिस्सा बनने पर वरुण ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्या लिखा

वरुण धवण ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उन्होंने पहली बार चंदन सिनेमा थिएटर में इस फिल्म को देखा था और वह चौथे क्लास में थे. उन्होंने बताया कि कैसे सनी देओल की मूवी ने उन पर अमिट छाप छोड़ी, राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना पैदा की, जिसे वह आज भी महसूस करते हैं. उन्होंने भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म मानी जाने वाली मूवी में एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभाने पर अपना सम्मान व्यक्त किया.

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

बॉर्डर फिल्म का निर्देशन जे.पी.दत्ता ने किया था. वहीं सीक्वल उनकी बेटी निधि दत्ता ने लिखी है. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनुराग सिंह निर्देशन करेंगे. पहले ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2 कलाकारों का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन उनकी भागीदारी के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read- Border 2: निधि दत्ता ने रिवील कर दी सनी देओल की फिल्म की कहानी, कहा- ये गदर 2 की तरह की ब्लॉकबस्टर…

Also Read- Border 2: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी का हुआ खुलासा, जेपी दत्ता ने कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान…

Also Read- Border 2: थियेटर्स में फिर गूजेंगी भारत माता की जय… सनी देओल की बॉर्डर 2 इस दिन होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >