Zeenat Aman ने अमिताभ बच्चन की इस वजह से की तारीफ, फिल्म Laawaris के सेट से शेयर की अनसीन फोटो

जीनत अमान ने 1981 की फिल्म लावारिस के गाने कब के बिछड़े हुए हम आज की शूटिंग से एक तस्वीर पोस्ट की. एक्ट्रेस फोटो के साथ कैप्शन में लिखती हैं, लावारिस 42 साल पहले आज ही के दिन 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. तब से ही एक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ दिलचस्प किस्से शेयर कर रही है. उनके चाहने वाले बड़े चाव से उनके किस्से सुनते हैं और उसपर रिएक्ट करते है. इस बार जीनत अमान ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ फोटो पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने एक्टर की तारीफ की है.

जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन संग शेयर की तसवीर

जीनत अमान ने 1981 की फिल्म लावारिस के गाने कब के बिछड़े हुए हम आज की शूटिंग से एक तस्वीर पोस्ट की. एक्ट्रेस फोटो के साथ कैप्शन में लिखती हैं, लावारिस 42 साल पहले आज ही के दिन 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी. ये तसवीर गाने “कब के बिछड़े हुए हम आज” की है. मैं लंदन में एक दोस्त से मिलने गई थी और इस शूटिंग के लिए समय पर पहुंचने के लिए सीधे कश्मीर पहुंची.

बिग बी की एक्ट्रेस ने की तारीफ

जीनत अमान ने आगे बताया, अमित जी और मेरे बीच काम करने का इतना लंबा रिश्ता रहा है और मुझे लगता है कि हमारी एक अच्छी ऑनस्क्रीन जोड़ी बनने का एक कारण हमारी साझा कार्यशैली भी है. हम दोनों समय के पाबंद थे, जिससे उद्योग में कोई भी सहमत होगा कि अभिनेताओं के बीच उतना सामान्य नहीं है जितना वे चाहते हैं! इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Also Read: राजेश खन्ना को क्यों तलाक नहीं देना चाहती थीं Dimple Kapadia?एक्टर का वीडियो आया सामने, कहा था-बात तो दिलों…
जीनत अमान की मूवीज

गौरतलब है कि जीनत अमान ने देव आनंद के साथ द एविल विदिन (1970) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने हलचल (1971), हरे रामा हरे कृष्णा (1971), यादों की बारात (1973), हम किसी से कम नहीं (1977), सत्यम शिवम सुंदरम (1978), डॉन (1978), कुर्बानी (1980), दोस्ताना (1980), लावारिस (1981), और हम से है ज़माना (1983) जैसी फिल्मों में भी काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >