Yo Yo Honey Singh Millionaire India Tour: कब और कहां मिलेगी कॉन्सर्ट की टिकट, जानें टूर की पूरी शेड्यूल

Yo Yo Honey Singh Millionaire India Tour: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ की शुरुआत उनकी टफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ के बाद होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में आइए आपको पुरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

Yo Yo Honey Singh Millionaire India Tour: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह, ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ से अपने फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहअपने इस टूर की शुरुआत अपनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ की रिलीज के बाद करेंगे. हनी सिंह का यह मिलियनेयर इंडिया टूर भारत के 10 शहर में फरवरी 2025 से शुरू होगा. ऐसे में अगर आप भी हनी पाजी की इस टूर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आइए आपको इनके कॉन्सर्ट की टिकेट्स से शेड्यूल तक की पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं.

कब और कहां बुक करें कॉन्सर्ट की टिकट्स?

हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के टिकट्स की बिक्री शनिवार, 11 जनवरी 2025 से दोपहर 2 बजे शुरू हो जाएगी. फैंस कॉन्सर्ट के टिकट्स को जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर बुक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपकी उम्र 16 या उससे अधिक जरूर होनी चाहिए. टिकट्स के कीमत की बात की जाए तो आपको कॉन्सर्ट के कीमत जानने के लिए 11 जनवरी तक का इंतजार करना होगा.

मिलियनेयर इंडिया टूर का शेड्यूल

  • मुंबई- 22 फरवरी
  • लखनऊ- 28 फरवरी
  • दिल्ली- 1 मार्च
  • इंदौर- 8 मार्च
  • पुणे- 14 मार्च
  • अहमदाबाद- 15 मार्च
  • बैंगलोर- 22 मार्च
  • चंडीगढ़- 23 मार्च
  • जयपुर- 29 मार्च
  • कोलकाता- 5 अप्रैल

हनी सिंह: ‘यह मेरी कहानी है जिसे…’

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के जरिए फैंस को टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होंने लिखा, ‘इस अनुभव को मिस मत करना दोस्तों!! करमपुरा की गलियों से मिलियनेयर के गलियारों तक, आपका यो यो आ रहा है… मिलियनेयर टूर सिर्फ एक टूर नहीं है, यह मेरी कहानी है जिसे अब मैं आप सबके साथ जीऊंगा.’

यह भी पढ़े: Aaman Devgan: डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय देवगन के भतीजे की झोली में आई हॉरर-कॉमेडी ‘झलक’, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >