VIDEO: क्या 'हनुमान' के सीक्वल में हनुमान का किरदार निभायेंगे यश? जानें यहां

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है. खबरें थी कि यश, प्रशांत वर्मा की जय हनुमान में भगवान हनुमान का रोल प्ले कर सकते है. यश की टीम के एक सूत्र ने कहा कि खबरें आधारहीन और झूठी हैं.

हाल में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि साउथ सुपरस्टार यश, प्रशांत वर्मा की जय हनुमान में भगवान हनुमान का रोल प्ले कर सकते है. ये फिल्म तेजा सज्जा-स्टारर हनुमान का सीक्वल है. इंडिया टुडे ने बताया कि यश की टीम के एक सूत्र ने कहा कि खबरें आधारहीन और झूठी हैं. सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाने वाले यश के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है, वह इस पर विचार नहीं कर रहे हैं.” सूत्र ने आगे बताया, यश अपनी हर फिल्म में बहुत समय और विचार लगाते हैं, और फिलहाल वह पूरी तरह से टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में बिजी हैं.” वहीं, प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने तेलुगु फिल्म उद्योग उर्फ टॉलीवुड में एक इतिहास रच दिया. इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण सुर्खियों में है. फिल्म में रणवीर कपूर, भगवान राम का रोल निभाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. कहा जा रहा था कि वो यश इसमें रावण का रोल निभाएंगे.

Also Read: Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >