Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. आखिर यश ने राम का किरदार निभाने के बजाय रावण का रोल क्यों चुना? अब एक्टर ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है.
Yash On Ravana Role: यश ने रावण बनने की वजह बताई
यश हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने राम का किरदार निभाने के बजाय रावण का रोल क्यों चुना.
इस पर यश ने कहा, “राम की भलाई दिखाने के लिए रावण की बुराई भी दिखाना चाहिए.”
यानी सिंपल भाषा में कहें तो यश का मानना है कि अगर राम को बेहद शक्तिशाली और महान दिखाना है, तो उनके सामने रावण को भी उतना ही दमदार दिखाना जरूरी है. तभी राम की जीत का असली असर देखने को मिलेगा.
Yash On Ramayana: रावण को कमजोर नहीं दिखाना चाहते थे यश
रजत शर्मा ने यश से मजाक में पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म में सारी बुराई दिखाने का ठेका ले लिया है? इस पर यश ने काफी कॉन्फिडेंस के साथ कहा,
“मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता.”
यश ने आगे बताया कि फिल्म में रावण को ऐसा दिखाना जरूरी है कि दर्शकों को लगे कि उसे हराना लगभग नामुमकिन है. उन्होंने कहा कि लोगों के मन में यह सवाल आना चाहिए कि “उसको कैसे मारे यार, वो मर ही नहीं सकता.” रावण के पास वरदान है, उसके पास ताकत है और वह बेहद शक्तिशाली है. ऐसे में जब भगवान राम उसे हराते हैं, तो उनकी जीत और भी बड़ी लगती है
Ramayana Star Cast: आमने-सामने होंगे रणबीर और यश
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं यश रावण का रोल निभा रहे हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक राम और रावण के इन दोनों किरदारों का आमना-सामना भी है.
फिल्म में साई पल्लवी मां सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा और शोभना कैकेसी के किरदार में नजर आएंगी. विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, सौरभ सचदेवा मारीच और फैसल मलिक कुंभकर्ण का रोल निभा रहे हैं.
Ramayana Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा. मेकर्स ने 30 जुलाई को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है.
वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं.
