नितेश तिवारी की रामायण को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होने वाला है. ऐसे में निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट के लिए यश के साथ हाथ मिलाया है. कन्नड़ सुपरस्टार फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं.
यश की तारीफ करते हुए क्या बोले रामायण के प्रोड्यूसर
निर्माता नमित मल्होत्रा ने मनी कंट्रोल संग बात करते हुए रामायण में यश की एंट्री को लेकर कहा, “यश की सबसे बड़ी खूबी सिर्फ यह नहीं है कि वह एक मल्टी टैलेंटेड अभिनेता हैं, जब उन्होंने इस प्रोजेक्ट की महत्वाकांक्षा और उद्देश्य को समझा, तो उन्होंने पूरी लगन से मेरा साथ दिया और विश्वास दिलाया. उन्होंने कहा, ‘नमित, अगर हम यह प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं, तो हमें पार्टनर्स की तरह काम करना चाहिए और इसे दुनिया के सामने बेहतरीन तरीके से पेश करना चाहिए.’ यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि जब उनके जैसा कोई व्यक्ति पार्टनरशिप करता है और सिर्फ एक अभिनेता होने के अलावा भी अपना पूरा सपोर्ट देता है.”
सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बना रहे हैं नमित और यश
नमित ने आगे जोर देते हुए कहा कि वह और यश दोनों एक ऐसी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने के लिए एकजुट हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत ने पहले कभी नहीं बनाया गया है. यश की कास्टिंग जबसे रामायण में हुई है, तबसे फैंस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं.
रामायण के बारे में
नितेश तिवारी की फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है और ये पार्टों में रिलीज होने जा रही है. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर आएगा. इस प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. फिल्म में संगीतकार ए.आर. रहमान और हंस जिमर का ऐतिहासिक संगीत सहयोग चार चांद लगाएगा.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ
