जब भाग्यश्री के फैसले से नाराज हो गए थे यश चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

Bhagyashree: मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट होने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. अब बरसों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में करियर के बदले परिवार को क्यों चुना और उन्हें अपने किस फैसले पर आज भी पछतावा है.

Bhagyashree: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने जब सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपना करियर शुरू किया, तो वह रातोंरात बड़ी स्टार बन गईं. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने लाइमलाईट और शोहरत को छोड़कर बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर ली. उस समय जहां हर एक्ट्रेस अपने करियर को ऊपर ले जाना चाहती थी, भाग्यश्री ने अपने परिवार को सबसे आगे रखा.

भाग्यश्री ने क्यों चुना था शोहरत से पहले अपना परिवार?

एक नए इंटरव्यू में अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, “मैं बहुत छोटी थी और प्यार में पूरी तरह डूबी हुई थी. मैं शादी करना चाहती थी और अपना परिवार शुरू करना चाहती थी. मुझे लगता है कि सभी युवा लड़कियां ऐसा सपना देखती हैं. जब फिल्म रिलीज हुई, तब तक मेरी शादी हो चुकी थी और मैं प्रेग्नेंट थी क्योंकि शूटिंग और रिलीज के बीच एक साल का अंतर था. एक 20 साल की लड़की के रूप में, मेरे लिए कोई एक रास्ता चुनना ही सही था या तो मैं अपने प्यार के पीछे जाऊं, शादी करूं और अपनी जिंदगी उस तरह जीऊं, या फिर फिल्मों में आ जाऊं और प्यार को भूल जाऊं. यह सब प्रायोरिटी के बारे में था. उस समय दोनों चीजें एक साथ पाना मुमकिन नहीं था”.

वो एक गलत फैसला, जिसका आज भी है पछतावा

अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे और बुरे फैसलों पर बात करते हुए भाग्यश्री ने एक बड़ी बात मानी. उन्होंने बताया कि करियर को लेकर लिए गए एक फैसले पर उन्हें आज भी बहुत पछतावा होता है. पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद उन्होंने यह शर्त रख दी थी कि वे आगे सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी, जिनमें उनके पति हिमालय दासानी उनके हीरो बनेंगे. इसी एक फैसले की वजह से उनका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ पाया.

इन फिल्म मेकर्स ने की वापस लाने की कोशिश

भाग्यश्री ने बताया कि उनका फिल्मों से दूरी बना लेना उस समय के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. यश चोपड़ा जी ने तो उन्हें इस फैसले के लिए डांट तक लगा दी थी. वहीं दिग्गज फिल्म मेकर मनमोहन देसाई ने उनसे कहा था कि तुम बस एक बार हां कह दो, मैं कल ही तुम्हारी नई फिल्म का ऐलान कर दूंगा.

बड़े मौके गंवाने पर नहीं है कोई पछतावा

हाथ से इतने बड़े मौके निकल जाने के बाद भी भाग्यश्री के मन में आज कोई कड़वाहट नहीं है. एक्ट्रेस कहती हैं कि “मुझे अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है. वे अपने काम में माहिर थे और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा होता. मैंने जो फैसले लिए, उनकी वजह से मैंने कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका गंवा दिया. लेकिन जिंदगी चलती रहती है और आप पीछे मुड़कर नहीं देखते”

यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़कर टेलरिंग सीखना चाहते हैं अपरशक्ति खुराना, बोले- 10 साल बाद बहुत मन है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >