Aditya Dhar ने 'Dhurandhar' पर सवाल से बनाई दूरी, बोले- 'अगले साल बात करेंगे', Yami Gautam पर रहा फोकस

अदित्य धर ने 'धुरंधर' पर सवाल को टालते हुए कहा कि इस फिल्म पर अगले साल बात करेंगे. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उनका पूरा फोकस यामी गौतम और 'आर्टिकल 370' पर रहा.

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में निर्देशक आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम ने रेड कार्पेट पर शिरकत की. यह शाम यामी के लिए बेहद खास रही, क्योंकि उन्हें फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. इसी दौरान आदित्य धर से रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को लेकर सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर बात करने से साफ तौर पर दूरी बना ली.

'धुरंधर' पर सवाल, आदित्य धर ने दिया ऐसा जवाब

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर आदित्य धर और यामी गौतम साथ नजर आए. इसी दौरान जब आदित्य से उनकी फिल्म 'धुरंधर' के बारे में पूछा गया, तो वह हंस पड़े और सवाल को टाल दिया. आदित्य धर ने कहा, “हम यहां 'आर्टिकल 370' के लिए हैं. अगर अगले साल भी आए तो उम्मीद है 'धुरंधर' पर बात करेंगे. लेकिन आज पूरा फोकस 'आर्टिकल 370' पर है.”

यामी गौतम के लिए खास रहा दिन

यामी गौतम के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बेहद खास रहे. उन्हें 'आर्टिकल 370' में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.इस सम्मान को यामी ने एक कलाकार के लिए मिलने वाला “सबसे बड़ा वैलिडेशन” बताया. उन्होंने कहा कि यह देश की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है.

'आर्टिकल 370' को लेकर क्या बोलीं यामी?

यामी ने बताया कि 'आर्टिकल 370' ने उन्हें उस तरह का काम करने का मौका दिया, जिसे वह लंबे समय से करना चाहती थीं. उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि कई सालों की मेहनत, चुनौतियां और धैर्य आखिरकार एक खास पल में आकर जुड़ जाते हैं और उनके लिए वह पल 'आर्टिकल 370' था.

क्या है 'आर्टिकल 370'?

'आर्टिकल 370' साल 2024 में रिलीज हुई राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया था. फिल्म की कहानी 2019 में जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म किए जाने की घटना की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में यामी गौतम के साथ प्रियामणि, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव तत्त्ववादी, अरुण गोविल और किरण करमरकर जैसे कलाकार नजर आए.

ये भी पढ़ें: क्या यामी गौतम संभालेंगी कहानी 3 की कमान ? सुजॉय घोष ला रहे हैं अपनी हिट फ्रेंचाइजी का नया पार्ट

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Award: पहला नेशनल अवॉर्ड मिलते ही खुशी से चीख पड़े कार्तिक आर्यन, यामी गौतम बोलीं, 'सपने सच होते हैं'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >