धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक बातें कही हैं. साथ ही उन्होंने सनी देओल के पैपराजी पर गुस्सा होने की वजह का भी बचाव किया.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन देओल परिवार आज भी उस दर्द से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है. उनके बेटे और एक्टर बॉबी देओल ने अपने पिता को याद करते हुए बेहद भावुक बातें कही. इसके अलावा उन्होंने उस वक्त सनी देओल के पैपराजी पर गुस्सा होने की वजह भी बताई. दरअसल, जब धर्मेंद्र की तबीयत बेहद खराब थी, तब कुछ पैपराजी लगातार उनकी हालत को कवर कर रहे थे. उस दौरान सनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह मीडिया के व्यवहार पर नाराज नजर आए थे. अब बॉबी देओल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है.

बॉबी देओल बोले- लोग सिर्फ वीडियो बनाना चाहते हैं

जूम को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के साथ नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ भी होता है. बॉबी ने कहा, “मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता, क्योंकि ये सिर्फ मेरे परिवार के साथ नहीं हो रहा. दुनिया में बहुत से लोग ऐसी चीजों से गुजरते हैं. लेकिन क्योंकि हमारा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है, इसलिए लोग ज्यादा नोटिस करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “आजकल जब किसी के साथ कुछ गलत होता है, तो लोग सबसे पहले वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालना चाहते हैं. वो ये नहीं देखते कि सामने वाला इंसान या उसका परिवार किस दर्द से गुजर रहा है. मुझे लगता है लोगों को यह समझने की जरूरत है. जब वो समझेंगे, तब शायद सिर्फ रील्स और वीडियो बनाने के पीछे भागना बंद करेंगे.”

पिता को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल

इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कहा, “जिंदगी ऐसी ही होती है, चीजें होती रहती हैं और आप कभी उनके लिए तैयार नहीं होते. यह समय हमारे लिए मुश्किल रहा, लेकिन मैं आज भी खुद को पॉजिटिव महसूस करता हूं. मुझे आज भी पापा की ऊर्जा और उनका प्यार महसूस होता है.” बॉबी ने आगे कहा, “माता-पिता को खोना हर किसी के लिए मुश्किल होता है. हर इंसान उस दर्द से अपने तरीके से गुजरता है. लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि मेरे पापा मेरे आसपास हैं, मेरे अंदर हैं. अभी भी वो मुझे देख रहे हैं और मुझ पर गर्व कर रहे हैं. शायद उनकी वही ऊर्जा मुझे लगातार मेहनत करने की ताकत देती है.”

89 साल की उम्र में हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह अपने 90वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ था.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >