राजनीति से दूर रहकर रितेश देशमुख ने बनाई अलग पहचान, अब ‘राजा शिवाजी’ से बटोर रहे वाहवाही

Riteish Deshmukh: राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रितेश देशमुख ने राजनीति की बजाय अभिनय को अपना करियर चुना. आज वह बॉलीवुड और मराठी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुके हैं. इन दिनों उनकी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि रितेश एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका राजनीति में बड़ा प्रभाव रहा है. इसके बावजूद उन्होंने राजनीति की जगह अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया.

राजनीतिक परिवार से रखते हैं संबंध

रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे. राज्य की राजनीति में उनका बड़ा नाम था और लंबे समय तक उनका प्रभाव बना रहा. पिता के बाद परिवार की राजनीतिक विरासत को उनके भाई आगे बढ़ा रहे हैं. बड़े भाई अमित देशमुख राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार विधायक चुने जा चुके हैं. वहीं छोटे भाई धीरज देशमुख भी राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं.

कॉलेज के दिनों में लिया एक्टिंग का फैसला

राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े रितेश ने काफी पहले तय कर लिया था कि उनका सपना फिल्मों में काम करने का है. उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज के दिनों में ही अभिनय की तरफ उनका झुकाव बढ़ने लगा. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष शुरू किया.

कॉमेडी फिल्मों से मिली खास पहचान

रितेश देशमुख ने साल 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’, ‘हे बेबी’ और ‘ग्रैंड मस्ती’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. खासतौर पर कॉमेडी फिल्मों में उनकी टाइमिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई.

‘राजा शिवाजी’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

इन दिनों रितेश अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, जानें दूसरे दिन शाम 5 बजे तक की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >