रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने वर्ल्डवाइड 1,307 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि जापान में जब मूवी रिलीज हुई, तो दर्शक कनेक्ट नहीं पाए.
Why Dhurandhar Underperformed In Japan: क्यों जापान में फुस्स हुई धुरंधर
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जूम संग बात करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से सिर्फ एक देश में फिल्म का प्रदर्शन देखकर उसकी पूरी सफलता को नहीं आंका जा सकता. 'धुरंधर' ने दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर कमाई की है. जापान में यह उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पाई. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. कई बड़ी फिल्में दुनिया के ज्यादातर मार्केट्स में शानदार कमाई करती हैं, जबकि एक-दो देशों में उन्हें वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिलता. अगर 'बाहुबली' की बात करें, तो वह ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन चीन में उसका प्रदर्शन खास नहीं था. इससे उसकी सफलता या फिल्म की क्वॉलिटी पर कोई असर नहीं पड़ा." उन्होंने आगे कहा, "हर इंटरनेशनल मार्केट का अपना टेस्ट और पसंद होती है. इसलिए अगर 'धुरंधर' जापान में उम्मीद के मुताबिक नहीं चली, तो इसे जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए."
Critics On Disappointing Performance Of Dhurandhar in Japan: जापान में धुरंधर के निराशाजनक परफॉर्मेंस पर क्या बोले क्रिटिक्स
फिल्म प्रोड्यूसर और ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने कहा, "जापान के दर्शकों के साथ 'धुरंधर' का कनेक्शन बन ही नहीं पाया. वहां के लोग अपनी भाषा की कई दमदार एक्शन फिल्में देखते हैं और साथ ही लगातार हॉलीवुड कंटेंट भी उनके पास उपलब्ध रहता है. ऐसे में 'धुरंधर' उन्हें कुछ ऐसा नहीं दे पाई, जिससे वे खुद को कहानी से जोड़ पाते. सिर्फ जापानी ऑडियंस ही नहीं, बल्कि वहां रहने वाले भारतीय दर्शकों की तरफ से भी फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. यह ओटीटी पर भी है, ऐसे में कोई थियेटर तक नहीं गया.''
अक्षय राठी ने क्या कहा
फिल्म एग्जीबिटर अक्षय राठी ने कहा, "जापान का ऑडियंस बेस काफी अलग है और वहां हर तरह का कंटेंट आसानी से कनेक्ट नहीं करता. 'धुरंधर' ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी पॉलिटिक्स, इतिहास, विश्वास और जासूसी की दुनिया से गहराई से जुड़ी हुई है. इसलिए भारत और पड़ोसी देशों के दर्शक आसानी से जुड़ पाए, लेकिन जापानी दर्शकों के लिए यह पूरा नया रहा होगा. शायद यही सबसे बड़ी वजह रही कि फिल्म को जापान में वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जैसी उम्मीद की जा रही थी."
Dhurandhar Japan Box Office: धुरंधर जापान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर'10 जुलाई को जापान में करीब 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म वहां की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना सकी.
ये भी पढ़ें: भारत में ब्लॉकबस्टर, जापान में फ्लॉप, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहले दिन नहीं जुटा पाई 900 दर्शक
ये भी पढ़ें: क्या ' Dhurandhar 3' आने वाली है? Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स का पूरा सच
