Sunny Deol: मिलिए सनी देओल की पत्नी पूजा देओल से, इस वजह से Gadar 2 एक्टर ने दुनिया से छिपाई थी अपनी शादी

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल बहुत कम मीडिया के सामने आती है. पूजा की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत कम मौजूद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात उनके परिवारवालों ने ही करवाई थी.

Sunny Deol Wife: हाल ही में गदर 2 एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य (Drisha Acharya) से सगाई कर ली. सगाई के बाद कपल की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. करण, सनी और पूजा देओल के बेटे है. सनी की पत्नी पूजा लाइमलाइट से दूर रहती है. चलिए आज आपको बताते है सनी और पूजा की लव स्टोरी के बारे में.

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल 

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल बहुत कम मीडिया के सामने आती है. पूजा की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत कम मौजूद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात उनके परिवारवालों ने ही करवाई थी. दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी समय कर डेट किया था और साल 1984 में अरेंज मैरिज कर लिया था. सनी ने तब तक फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था.

क्यों छिपाई थी सनी ने शादी की बात

सनी देओल और पूजा ने अपनी शादी की बात पूरी दुनिया से छिपाकर रखी थी. दोनों को डर था कि शादी की बात सबको मालूम चल गई तो एक्टर का फिल्मी करियर चौपट हो जाएगा. शादी के बाद सनी भारत में रहती थी और पूजा लंदन में रहती थी. फिल्मों से ब्रेक लेकर सनी अपनी पत्नी से मिलने जाते थे. कपल के दो बेटे है, जिसका नाम करण और राजवीर है.

Also Read: Bobby Deol के बेटे क्यों नहीं आते पैपराजी के सामने? सनी देओल के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कब होगी करण देओल के बेटे की शादी?

वहीं, सनी देओल की होने वाली बहू के बारे में बात करें तो द्रिशा आचार्य, सुमित आचार्य और चिमू आचार्य की बेटी है. करण और द्रिशा की शादी जून 2023 में होने वाली है. उनकी शादी बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में होगी. उत्सव 16 से 18 जून के बीच होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी में परिवार वाले और दोस्त शामिल होंगे.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे तक, जानें कितने पढ़े- लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >