Chimoo Acharya: कौन हैं सनी देओल की ‘समधन’ चिमू आचार्य, करण देओल की सास की तसवीरें आई सामने

करण देओल ने अपनी शादी की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तसवीरों में सबकी नजरें करण की सास पर पड़ी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी. द्रिशा की मां का नाम चिमू है और पिता का नाम सुमित आचार्य.

सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी के बीच सात फेरे लिए. उनकी शादी में बॉलीवुड से कई बड़े सेलेब्स ने रंग जमाया. अभी तक तसवीरें सामने आ रही है. इस बीच फैंस गदर एक्टर की बहू और उनके परिवार के बारे में जानना चाहते है. ऐसे में आपको बताते है द्रिशा की माता-पिता कौन है.

कौन है सनी देओल की समधन?

करण देओल ने अपनी शादी की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तसवीरों में सबकी नजरें करण की सास पर पड़ी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी. द्रिशा की मां का नाम चिमू है और पिता का नाम सुमित आचार्य. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द्रिशा के पिता सुमित आचार्य एक खिलाड़ी हैं और वह कई व्यापार संघों के सदस्य भी हैं. चिमू एक वेडिंग प्लानर, इंटीरियर डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं.

बिजनेस परिवार से आती है द्रिशा

द्रिशा आचार्य एक बिजनेस परिवार से आती है, जो दुबई में रहते हैं. सनी देओल की बहू लैटीट्यूड इवेंट्स नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और एनकोर नामक एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी की मालिक है, दोनों दुबई में स्थित हैं. वहीं, सनी देओल की समधन चिमू बिमल रॉय की पोती रिंकी भट्टाचार्य की बेटी हैं. वो बेहद खूबसूरत भी है.

Also Read: Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर को देखा है आपने? सालों बाद इस अंदाज में दिखीं, फैंस बोले- ऐसा जीवन साथी…

मनाली में हनीमून मना रहे करण

इन दिनों करण देओल और द्रिशा आचार्य हिमाचल प्रदेश के मनाली में हनीमून मना रहे है. वहां से करण ने कई तसवीरें शेयर की है. बता दें कि सनी देओल के बेटे ने साल 2019 में आई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी. वही, सनी देओल की फिल्म गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म में उनकी जोड़ी अमीषा पटेल से बनी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >