Manoj Muntashir: कौन हैं मनोज मुंतशिर, जो ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स की वजह से हो रहे ट्रोल?

Who is Manoj Muntashir- 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद फिल्म देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में इस्तेमाल किए गए विवादास्पद संवादों को लेकर मनोज मुंतशिर को खूब ट्रोल किया. कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की जैसे डायलॉग फिल्म में इस्तेमाल किया गया.

Who is Manoj Muntashir: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स और सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) इन दिनों चर्चा में है. फिल्म रिलीज के बाद मूवी के डायलॉग्स को लेकर वो आलोचना झेल रहे है. दर्शक डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे है. चलिए आपको बताते है वो कौन है.

‘आदिपुरुष’ के संवाद

‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद फिल्म देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में इस्तेमाल किए गए विवादास्पद संवादों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया. फिल्म में सबसे विवादास्पद डायलॉग, कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की दर्शकों को लगा. ये संवाद फिल्म में भगवान हनुमान द्वारा बोला गया था. इसके अलावा, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उनकी लंका लगाएंगे” और रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी जान बचा ले वरना आज खड़ा है कल लेटा हुआ मिलेगा जैसे डायलॉग पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. हालांकि मनोज ने बताया कि फिल्म के संवाद बदले जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CtRWStnJy-s/?hl=en
ये गाने मनोज मुंतशिर ने लिखा है

मनोज मुंतशिर ने ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के खूबसूरत बोल लिखे थे. इसे लेकर उनकी खूब तारीफ हुई थी और गाना सबको खूब पसन्द आया था. मनोज ने बॉलीवुड में कई गानों के बोल लिखे हैं. उन्होंने फिल्म साइना के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता. उन्होंने ‘लुट गए’, ‘कैसे हुआ’, ‘वजह तुम हो’, ‘मेरा प्यार एक तरफा’, ‘कहानी हो जाएंगे’, ‘मेरी मां के बराबर कोई नहीं’, ‘एक चिड़िया’, ‘कबीरा’, ‘मेरे घर राम आए हैं’ जैसे खूबसूरत गाने लिखे है.

https://www.instagram.com/p/CteJSm6J0jF/?hl=en
मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव

मनोज मुंतशिर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टा पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. उनके नाम से उनका एक यूटयूब चैनल भी है, जिसपर उन्होंने 288 वीडियोज पोस्ट किए हुए है. उसपर उनके 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम नीलम शुक्ला है और उनका एक बेटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >