कौन है कुलविंदर कौर? जिसने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, CISF जवान ने इस वजह से उठाया कदम

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया. ऐसा उन्होंने क्यों किया और वो कौन है, इसके बारे में आपको बताते है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया. कंगना को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद कंगना ने अपना एक वीडियो जारी कर बताया कि आखिर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ क्या हुआ. उन्होंने कहा कि, जब मैं सिक्योरिटी चेक कर जैसे ही निकली, तो दूसरे केबिन में जो महिला सुरक्षाकर्मी CISF थी, उन्होंने साइड से आरकर मेरे फेस पर हिट किया. वीडियो वायरल होने के ब��द लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये सीआईएसएफ की महिला कौन है.

कौन है कुलविंदर कौर?

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जिसने थप्पड़ मारा उसका नाम कुलविंदर कौर है. वो दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर तैनात हैं. उनकी उम्र 35 साल है और उनके पति भी सीआईएसएफ में जवान हैं. उनके दो बच्चे है.

भाई है किसान नेता?

कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह एक किसान नेता है और किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव हैं. उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलविंदर जो पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से हैं.

कुलविंदर कौर ने क्यों मारा कंगना रनौत को थप्पड़?

कुलविंदर ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक्ट्रेस के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि, “उन्होंने बयान दिया कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं. क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब उन्होंने यह बयान दिया तो मेरी मां वहां बैठी थीं और विरोध कर रही थीं.”

क्या हुई कुलविंदर कौर पर कार्रवाई?

इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है. कुलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया है. एक्ट्रेस को को थप्पड़ मारने के मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Kangana Ranaut ने थप्पड़ की घटना पर किया रिएक्ट, बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ, बोलीं- मुझे फेस पर हिट किया…

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कांस्टेबल सस्पेंड, समिति करेगी मामले की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >